फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firing in Narnaul, Four people riding Fortuner opened fire at Sirohi-Bahali toll, two employees were hit

नारनौल में फायरिंग: सिरोही-बहाली टोल पर फॉर्च्यूनर सवार चार लोगों ने चलाई गोली, दो कर्मचारियों को लगी

Thu, 11 Jul 2024 11:17 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 11 Jul 2024 11:17 AM IST
सार

हरियाणा बदमाशों का आतंक जारी है। बदमाश सरेआम गोली चला रहे हैं और हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। इस कड़ी में नारनौल के सिरोही-बहाली टोली पर फॉर्च्यूनर सवार चार लोगों ने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Firing in Narnaul, Four people riding Fortuner opened fire at Sirohi-Bahali toll, two employees were hit
मौके पर पुलिस पहुंची - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र के सिरोही बहाली टोल पर बिना टोल दिए जा रहे फाॅर्च्यूनर चालक को टोकना टोल कर्मियों का टोकना महंगा पड़ गया। गाड़ी में 5-6 युवक सवार बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह करीब 9 बजे एक फाॅर्च्यूनर में सवार युवक आए। जब वह बिना टोल दिए वहां से जाने लगे तो टोल कर्मी विवेक व हरीश ने जाने से मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर फाॅर्च्यूनर सवार युवकों ने दोनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन


जिसके बाद मामला बढ़ गया। इस दौरान फाॅर्च्यूनर सवार एक युवक हरीश को गोली मारी दी। वहीं टोल कर्मी विवेक के साथ भी युवकों ने मारपीट की। जिससे वह भी घायल हो गया। गोली चलाने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। जिसके बाद अन्य टोल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। वहीं फाॅर्च्यूनर सवार बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन


जिसके बाद गोली लगने से घायल युवक को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया। जिसे गुरुग्राम के निजी अस्पताल में ले जाया जा रहा है। टोल मैनेजर ने बताया कि फाॅर्च्यूनर सवार युवक बिना टोल दिए सर्विस लाइन से जाने की कोशिश कर रहे थे। जिन्हें रोकने पर मारपीट की और गोली चला दी। इस दौरान एक टोल कर्मी को गोली लगी है। अभी युवक की हालत खतरे से बाहर है। उसे उपचार के लिए गुरुग्राम लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed