फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firing at pizza cafe, no one injured

Mahendragarh-Narnaul News: पिज्जा कैफे पर फायरिंग, कोई हताहत नहीं

Sun, 01 Jun 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Firing at pizza cafe, no one injured
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में कोटपुतली रोड पर स्थित एक पिज्जा कैफे पर बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। इनमें से एक ने गोली चला दी। इसके बाद दुकानदार को आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। मामले की जांच में जुट गई। पीड़ित दुकान मालिक प्रदीप ने बताया कि बहरोड़ रोड पर करीब दो साल से ब्रदर्स पिज्जा कैफे की दुकान खोली थी। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे तीन लोग काले कलर की मोटरसाइकिल से आए।
विज्ञापन

इनमें से एक युवक ने अंदर घुसते ही धमकी देते हुए कहा कि मालिक को बता देना कि लकी नांगल सोडा आया था। इसके बाद पिज्जा कैफै पर लगे गेट के शीशे पर गोली चला दी। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल से भाग गए। गोली शीशे को तोड़ती हुई अंदर जा लगी। दुकानदार ने बताया कि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से कैफे में अफरातफरी मच गई। मौके पर डीएसपी हरदीप हुड्डा, थाना प्रभारी छतरपाल व सीआईए टीम भी पहुंची। टीम जांच शुरू कर दी। कैफे से गोली के खोखे को बरामद कर लिया गया है। पुलिस आरोपी युवकों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली रही है। इस दौरान थाना प्रभारी छतरपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed