फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firefighters' strike over demands continues for the fifth day.

Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर दमकल कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी रही जारी

Sun, 12 Apr 2026 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Firefighters' strike over demands continues for the fifth day.
फोटो संख्या:65-दमकल केंद्र  कार्यालय  में नारेबाजी करते  कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर हड़ताल रविवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने दमकल विभाग कार्यालय में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों के साथ मांगों को लेकर कई बार वार्तालाप हो चुकी है। लेकिन कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इसको लेकर हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की ओर से प्रदेश स्तरीय हड़ताल का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा अगर मंगलवार तक उनकी मांगें नहीं मानी गई। तो आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार हड़ताल को 13 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को फरीदाबाद के मुजेसर स्थित कालकाजी स्टील कंपनी में भीषण आग लग गई थी। आग को बुझाते हुए दो कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह आग में झुलस गए थे और उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है।

हड़ताल के चलते आपातकालीन सेवाएं प्रभावित रही। जिले में 40 फायर कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं जबकि 15 कर्मचारियों की आपातकालीन सेवाओं में तैनाती की गई है। इस मौके पर प्रधान रामसिंह, चंद्रवीर सिह, मनसाराम, विकास, , शम्मी, गुलशन, रोहित सहित फायर ब्रिगेड कार्यालय में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed