फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire Safety Arrangements in Jeopardy

Mahendragarh-Narnaul News: आग से सुरक्षा के इंतजाम संकट में

Wed, 20 May 2026 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fire Safety Arrangements in Jeopardy
फोटो नंबर- 12घटना स्थल पर आग बुझाते दमकल कर्मी।
नारनौल। भीषण गर्मी में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन जिला दमकल विभाग आधे-अधूरे संसाधनों के सहारे जंग लड़ रहा है। पूरे जिले में केवल 7 दमकल गाड़ियां और 60 कर्मचारी तैनात हैं जबकि मानकों के अनुसार 12 गाड़ियां और 120 कर्मचारी होने चाहिए। संसाधनों की भारी कमी के चलते एक साथ दो-तीन जगह आग लगने पर समय पर राहत पहुंचाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कनीना और नांगल चौधरी में दमकल केंद्र हैं। नारनौल में 16, अटेली में 6, नांगल चौधरी में 6 और महेंद्रगढ़ व कनीना में 32 कर्मचारी कार्यरत हैं। दमकल गाडियों की बात करें तो नारनौल व महेंद्रगढ़ में 2-2, अटेली, कनीना व नांगल चौधरी में 1-1 गाड़ी सहित कुल 7 गाडियां उपलब्ध है। जिले में आपातकाल के लिए सिर्फ नारनौल में ही एक रेस्क्यू गाड़ी उपलब्ध है।
विज्ञापन

आवश्यकता अनुसार दमकल गाडियां व कर्मचारी नहीं होने के कारण एक साथ दो से तीन जगह आग लगने पर दमकल विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है और गाडियां देरी से मौके पर पहुंचती है। इससे बड़े हादसों का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
एक साथ आग लगी तो बेबस हो जाता विभाग
एक समय में दो से तीन जगह आग लगने पर दमकल गाडियां समय पर नहीं पहुंच पातीं। उधर, दमकल केंद्र के पास महावीर चौक पर हमेशा जाम रहता है। इस कारण भी दमकल गाड़ियों को घटना स्थल तक पहुंचने में समय लगता है। बीते दिन श्याम कॉलोनी में आग लगी तो 5 किमी से कम दूरी तय करने में भी दमकल गाडी को 20 मिनट लग गए। इस दौरान लोगों ने टैंकर की सहायता से आग पर काबू पाया।
सभी गाड़िया 5 साल पुरानी, रास्ते हो रही बंद
जिले की सभी दमकल गाड़ियां 5 साल पुरानी हैं। रखरखाव की कमी और वाहनों की कमी के चलते कई बार आग बुझाने जाते समय गाड़ी खराब हो जाती है। बीते दिनों नांगल चौधरी क्षेत्र में आग बुझाने गई दमकल गाड़ी का टायर फट गया और वह मौके पर नहीं पहुंच पाई। दूसरी गाड़ी को आने में काफी समय लगा, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
एक सप्ताह में 22 जगह लगी आग

अधिक तापमान के कारण आगजनी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ी हैं। गत एक सप्ताह में जिले में 22 आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा मामले ग्रामीण क्षेत्रों में सामने आए है जहां घरों के आसपास लोगों ने उपले, लकड़ी व अन्य ईंधन जमा कर रखा था। 18 मई को 6 व 19 मई को 4 आगजनी की घटनाएं दर्ज की गई।


-------
वर्जन :
हमारा प्रयास है कि आगजनी की घटनाओं की सूचना मिलते ही जल्द से जल्द दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचें। लोगों से अपील है कि घरों के आस-पास ईंधन एकत्रित न करें और ईंधन के आस-पास चूल्हे की राख व अन्य ज्वलनशील वस्तुएं न फेंकें। आमजन 112, 100 व 101 नंबर पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। -राजवीर सिंह, फायर स्टेशन ऑफिसर, दमकल विभाग, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article