{"_id":"62546f767efee52c5d1fdccc","slug":"fire-raining-from-the-sky-people-forced-to-stay-in-homes-narnol-news-rtk643631826","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरस रही आग, लोग घरों में रहने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरस रही आग, लोग घरों में रहने को मजबूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महेंद्रगढ़ में अधिकतर स्थानों पर तापमान लगातार उछाल मार रहा है। भीषण गर्मी के साथ लू अपने तीखे तेवर दिखा रही है। जिस कारण लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहने को मजबूर हैं। वहीं दिन के समय सड़कें और बाजार सुनसान दिखाई देने लगे हैं। लंबे समय अंतराल के बाद अब मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है, क्योंकि एक कमजोर दर्जे का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जोकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को मंगलवार 12 अप्रैल की रात्रि से प्रभावित करना शुरू करेगा। जिसकी वजह से भीषण गर्मी और हीट बेव लू पर दो-तीन दिनों के लिए लगाम लगेगी। इसके अलावा अनेक स्थानों पर आंधी और अंधड़ चलने की संभावनाएं बन रही है। इस दौरान पछुआ पवनों का मिलन होने से इलाके में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। बादलवाही और तेज गति से हवाएं चलने की वजह से संपूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में बादलवाही के साथ दक्षिणी हरियाणा के महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद में धूल भरी आंधी और सिमित स्थानों (एक दो स्थानों) पर कहीं-कहीं हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 43.8 डिग्री सेल्सियस और 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 22.8 डिग्री सेल्सियस और 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।