फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire rained from the sky, mercury reached 47.5 degrees

आसमान से बरसी आग, पारा 47.5 डिग्री पहुंचा

Sun, 15 May 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, mercury reached 47.5 degrees
नारनौल। क्षेत्र के तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के साथ आसमान से बरस रही आग ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। तापमान प्रतिदिन नए रिकार्ड बना रहा है। 15 मई रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। पूरे प्रदेश में नारनौल पांचवे स्थान पर सबसे गर्म रहा। रविवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30.5 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह सात से बजे से ही चिलचिलाती धूप व गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर कर दिया। रविवार अवकाश होने के चलते लोग दिनभर घरों में ही कूलर, एसी के नीचे बैठे रहे। जिसके चलते शहर के बाजार व सड़के सुनसान दिखाई दी।
विज्ञापन

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी और प्रचंड हीट बेव के चलते आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रविवार को जिला महेंद्रगढ़ के अधिकतम तापमान ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नारनौल का तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ का 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 30.5 डिग्री सेल्सियस और 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य तापमान से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मैदानी राज्यों विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में जारी भीषण गर्मी और प्रचंड हीटवेव का पांचवां दौर अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों पर रेड अलर्ट जारी किया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर भीषण गर्मी और प्रचंड हीट बेव लू अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है। वहीं आसमान से झुलसाने वाली आग बरस रही है। जिसकी वजह से आमजन व्याकुल है। इस विषम और भीषण गर्मी की प्रमुख वजह पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों पर एक प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का सीधा प्रभाव मैदानी राज्यों पर पड़ रहा है। इसके अलावा कोई प्रभावी मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हो रहा है। जिसकी वजह से संपूर्ण मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी और प्रचंड हीट बेव लू अपने चरम पर है। रविवार रात्रि को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करने वाला है। जिसकी वजह से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने जा रहा है। जिससे पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी हो जाएगी और वर्तमान में बना प्रति चक्रवाती सर्कुलेशन कमजोर पड़ जाएगा। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं का स्थान दक्षिणी पूर्वी हवाएं ले लेंगी। जिस कारण सोमवार 16 मई से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से राज्य के ज्यादातर भागों में हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। 16-17 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से पर्वतीय क्षेत्रों पर ज्यादा रहेगा, जबकि मैदानी राज्यों में में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने साथ ही साथ अंधड़ आंधी चलने व गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। हालांकि हवाओं के साथ उपयुक्त मात्रा में नमी के सप्लाई ना होने की वजह से व्यापक स्तर पर बारिश होने की संभावना कम है।
विज्ञापन

तापमान पर एक नजर
दिनांक----अधिकतम---- न्यूनतम
15 मई ------ 47.5 ------ 30.5
14 मई ----- 46.6 ------ 23.1
13 मई-----46.2 --------29.4
12 मई-----45.5---------28.4
11 मई------45.0--------27.4
10 मई------43.2--------28.8
09 मई------44.0--------28.0
08 मई------42.5--------26.0
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed