{"_id":"590637cf4f1c1b21654416a3","slug":"fire-in-oil-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल मिल में आग से मशीनें और सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल मिल में आग से मशीनें और सामान जला
narnaul
Updated Mon, 01 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
तीन घंटे में पाया आग पर काबू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर स्थित एक तेल मिल में आग लगने से लाखों रुपये की मशीनें और सामान जलकर राख हो गया। दमकल की 3 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 8 बजे आग पर काबू पाया। आग को बुझाने में मिल के मजदूरों ने भी पूरा सहयोग किया।
तेल मिल अनिल एंड कंपनी के संचालक मुकेश गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली कि तेल मिल में आग लगी हुई है।
आग लगने की सूचना मिलते ही वे अपने घर से रवाना होकर मौके पर पहुंचे ओर आग पर काबू पाने के प्रयास किए। आग का विकराल रूप देखकर उन्होंने इसकी सूचना दमकल केंद्र महेंद्रगढ़ को दी वहां से करीब पौने घंटे बाद दमकल विभाग की एक के बाद एक तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। ये गाड़ियां पुन: पानी की भरकर आई और करीब 3 घंटे की मेहनत के बाद आगजनी पर आठ बजे काबू पाया गया इस दौरान मिल में लगा इस्पेलर, तेल फिल्टर मशीन, तेल स्टोरेज टैंकर, बिजली के बिजली के स्टार्टर, खल की बोरियां, सरसों एवं सरसों का तेल सहित अन्य सामान जल गया। सूचना मिलने पर मंडी के व्यापारी तथा आसपास गांवों के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे ओर नुकसान की दास्तां देखकर मिल मालिक की हौसला आफजाई की।
प्रशासन ने किया मौका मुआयाना:
आगजनी की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार दिनेश कुमार, कानूनगो देवकीनंदन, हल्का पटवारी अनूप सुहाग, उमेद सिंह जाखड़ मौके पर पहुंचे ओर बारीकी से मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आगजनी की इस घटना की जानकारी जिला उपायुक्त राजनारायण कौशिक को दी गई है। उनके दिशा निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
तेल के रिसाव से बढ़ी आग
मील मालिक मुकेश गुप्ता ने बताया कि उनकी तेल मिल में 38 टन सरसों के तेल का स्टॉक टैंकर था। आगजनी के कारण उस टैंकर का पाइप जलकर क्षतिग्रस्त हो गया जिससे लगातार तेल गिरता रहा और आग धधकती गई। जिसमें बिजली के उपकरण व मिल में रखा सामान स्वाहा हो गया। इस मौके पर अमित चिप्पु, लीली रोकी, हरीशचंद्र, सुरेश चंद, विक्की उपस्थित थे।
38 टन सरसों का तेल आग की भेंट चढ़ा
मील मालिक मुकेश गुप्ता ने बताया कि आग से उनका पूरा प्लांट एवं बिल्डिंग खत्म हो गई। इसके अलावा मील के अंदर रखी लगभग 1400 बोरियां खल, 250 बोरियां सरसों, 4 मशीनें, 3 तेल के टेंकर जिसमें 38 टन सरसों का तेल आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा अन्य बिजली उपकरण भी आग में जल गए। उन्होंने बताया कि मील के साथ में मुर्गी दाने का प्लांट भी है किंतु दमकल विभाग की सुझबूझ की वजह से वह प्लांट बच गया।
फायर स्टेशन खोलने की मांग की:
आगजनी की घटनाओं को देखकर ग्रामीणों ने जल्द ही कनीना में फायर स्टेशन खोले जाने की मांग की है। इस बारे में हनुमान सिंह, संतलाल, बाबूलाल, राजेश कुमार, नवीन कुमार, कृष्ण सिंह, रमेश कुमार, बबलू, जितेंद्र कुमार, नरेन्द्र ने कहा कि महेंद्रगढ़ से कनीना 17 किलोमीटर दूरी पर पड़ता है। दमकल गाड़ी को कनीना में पहुंचने पर 20 से 30 मिनट का समय लग जाता है। उन्होंने आगजनी की बढती घटनाओं को देखते हुए जल्द ही कनीना में दमकल केंद्र की स्थापना की जाए जिससे लोगों को सुविधा मिल सके।
मैं मौके और संबंधित क्षेत्र के पटवारी मौके पर गए थे। वहां जाकर मौका मुआयना किया जो जांच के बाद रिपोर्ट में जो कुछ आएगा वो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-दिनेश कुमार, तहसीलदार, महेंद्रगढ़