फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire broke out in the junk of cooler factory near Rivasa bridge

Mahendragarh-Narnaul News: रिवासा पुल के पास कूलर फैक्टरी के कबाड़ में लगी आग

Fri, 24 Feb 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 24 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the junk of cooler factory near Rivasa bridge
आग को बुझाते दमकल विभाग की टीम।

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रिवासा ओवरब्रिज के समीप खाली पड़े प्लाॅट में पड़े कूलर फैक्टरी के कबाड़ में अज्ञात कारणों के चलते दोपहर दो बजे आग लग गई। आग लगने के कारण आसमान में धुएं का गुब्बारा नजर आ रहा था। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आधे घंट में ही आग पर काबू पा लिया।

गनीमत यह रही कि शहर की आबादी से दूर होने के कारण बड़ी अनहोनी नहीं हुई। आसमान में धुएं को गुब्बारे को देखकर शहर के लोग भी मौके पर पहुंच गए। खाली प्लाॅट में काफी संख्या में कूलर का फैक्टरी का कबाड़ पड़ा हुआ था। अज्ञात कारणों के चलते लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके कारण शहरवासियों के साथ-साथ स्टेट हाईवे से गुजरने वाले लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। गांव रिवासा के ग्रामीण भी मौके पर पानी के टैंकर लेकर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने में सहयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed