फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire broke out in Kanina Mandi Market Committee office, a major accident was avoided

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना मंडी मार्केट कमेटी कार्यलय में लगी आग, बड़ा हादसा बचा

Sat, 26 Aug 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in Kanina Mandi Market Committee office, a major accident was avoided
कनीना। मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में शुक्रवार देर रात को अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। इसमें 20 तिरपाल जलकर राख हो गए। कार्यालय के पास आग बुझाने के लिए फायर सिलिंडर की कोई व्यवस्था नहीं और चौकीदार को भी फायर सिलिंडर चलाने की जानकारी नहीं है। चौकीदार संजय शर्मा ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी तथा बिजली निगम के एसडीओ को फोन कर लाइट कटवाई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद मुकेश ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो मार्केट कमेटी की दीवार के साथ दीपक के घर में भी आज लग सकती थी। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कोविड के दौरान कच्ची मंडियों के लिए मंगवाए गए तिरपाल में से 20 तिरपाल जलकर राख हो गए हैं। व्यापार मंडल के उप प्रधान रविंद्र बंसल, शिब्बू पंसारी, दीपक सेठ, भीम सेहलंगिया सहित अनेक व्यापारियों ने कहा कि सरकार को आग लगने के कारणों का पता लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते पुलिस टीम व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंचती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed