{"_id":"6ab8927f3e8e8da8cd0e441c","slug":"fire-brigade-employee-dies-after-being-hit-by-motorcycle-in-mahendragarh-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: बाइक की टक्कर से फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत, भोजावास-सुंदरह मार्ग पर सुबह सैर के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: बाइक की टक्कर से फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत, भोजावास-सुंदरह मार्ग पर सुबह सैर के दौरान हुआ हादसा
Sun, 27 Sep 2026 09:20 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 27 Sep 2026 09:20 AM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
कनीना उपमंडल के गांव भोजावास-सुंदरह मार्ग पर रविवार सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 30 वर्षीय संजय कुमार की मौत हो गई। संजय सुबह अपने साथी सचिन के साथ सड़क पर व्यायाम करने के लिए गया था। इसी दौरान सुंदरह की ओर से भोजावास आ रहे बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले भोजावास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे उप नागरिक अस्पताल कनीना लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन