फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fire breaks out in oil-laden container; cabin gutted, but cargo at the rear remains safe.

Mahendragarh-Narnaul News: तेल से भरे कंटेनर में लगी आग, केबिन खाक, पीछे लदा माल सुरक्षित

Sat, 20 Jun 2026 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in oil-laden container; cabin gutted, but cargo at the rear remains safe.
फोटो 04 कंटेनर में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। संवाद
नांगल चौधरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर नांगल नूनीया फ्लाईओवर के पास शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तेल से भरे एक कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग से कंटेनर का केबिन जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कंटेनर के पीछे लदा तेल आग की चपेट में नहीं आया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कंटेनर चालक सूरज महाराष्ट्र के मुंबई से तेल भरकर पंजाब के लुधियाना जा रहा था। जब वह नांगल नूनीया फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो उसे कंटेनर के इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया।
विज्ञापन

इसके बाद चालक ने वाहन को सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतरकर जांच की। इसी दौरान उसने देखा कि इंजन के हिस्से में आग लग चुकी है। चालक के अनुसार कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तेज गर्मी और वाहन में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलने लगी और केबिन को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क पर धुएं का घना गुबार उठने लगा। कई वाहन चालक सुरक्षा के मद्देनजर अपने वाहन रोककर दूर हट गए। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। यदि आग कंटेनर के पीछे रखे तेल के डिब्बों तक पहुंच जाती तो स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी और बड़ा विस्फोट होने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंटेनर का केबिन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। समय रहते चालक की सतर्कता और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed