फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   FIR lodged against accused for disrupting power supply

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली आपूर्ति बाधित करने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 06 Jun 2026 09:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against accused for disrupting power supply

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कनीना। गांव ककराला में घरेलू बिजली कनेक्शन की सप्लाई बार-बार बाधित करने मामले में पुलिस ने डीएचबीवीएन एसडीओ की शिकायत पर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की है। निगम के पास आपूर्ति मामले में चार बार शिकायत आ चुकी है और अब निगम ने आरोपी के खिलाफ एक्शन लेकर शिकायत का समाधान किया है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब-डिवीजन कार्यालय कनीना में एक शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें गांव ककराला निवासी विशाल ने बताया कि गांव निवासी अमित कुमार ने ट्रांसफार्मर से एलटी (लो टेंशन) केबल काटकर उनके घरेलू बिजली कनेक्शन की सप्लाई बाधित कर दी।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर विभाग के लाइन स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान शिकायत को तथ्यात्मक रूप से सही पाया गया। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर से एलटी केबल को दोबारा जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार लाइन स्टाफ के मौके से लौटने के बाद आरोपी ने फिर से ट्रांसफार्मर से एलटी केबल काट दी। बताया गया है कि पिछले सात दिनों के दौरान इस प्रकार की घटना चार बार दोहराई जा चुकी है। डीएचबीवीएन के लाइन स्टाफ ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी भी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ डीएचबीवीएन कनीना ने आरोपी अमित कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अनुशंसा की है।

-------------
- वर्जन:
एक शिकायत चार बार चुकी है और निगम की ओर से इसकी जांच की गई। मामले में आरोप सही पाए गए है। इसकी वीडियोग्राफी की गई है। अब पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। सार्वजनिक विद्युत व्यवस्था के साथ छेड़छाड़ करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
--- उमेश वर्मा, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed