फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   fines amounting to lakh were imposed in cases of electricity theft.

Mahendragarh-Narnaul News: 2025 में 1604 बिजली चोरी के मामलों में 410.13 लाख का जुर्माना

Sun, 08 Feb 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
fines amounting to lakh were imposed in cases of electricity theft.
फोटो नंबर-12नारनौल का बिजली निगम कार्यालय। संवाद
नारनौल। बिजली चोरी के खिलाफ इस बार बिजली निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी नहीं, सीधी कार्रवाई की नीति पर काम किया। वर्ष 2025 में बिजली चोरी के 1604 मामले पकड़े गए जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। सख्ती से न केवल बिजली चोरी पर लगाम लगी है बल्कि लाइन लॉस में कमी आने के साथ बिजली व्यवस्था भी पहले से अधिक सुदृढ़ हुई है।
विज्ञापन

निगम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2024 में बिजली चोरी के 1513 मामले सामने आए थे जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 1604 हो गई। इससे स्पष्ट है कि इस बार निगम की टीमें पहले से कहीं अधिक सक्रिय रहीं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 के बीच बिजली चोरी के मामलों में 410.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया जिसमें से 280.13 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। यानी करीब 68.30 प्रतिशत रिकवरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आज आमजन की मूलभूत आवश्यकता बन चुकी है लेकिन कुछ लोग अवैध कनेक्शन, मीटर से छेड़छाड़ और सीधी तार डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं।
इससे न केवल निगम को आर्थिक नुकसान होता है बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं को अघोषित कटों और बार-बार फाल्ट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए निगम ने विशेष जांच टीमें गठित कर सघन छापेमारी अभियान चलाया।
अप्रैल से दिसंबर 2025 तक नारनौल डिविजन बिजली चोरी पकड़ने में सबसे आगे रहा। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सघन छापेमारी के दौरान यहां 1242 मामलों का खुलासा हुआ।
इसके विपरीत महेंद्रगढ़ डिविजन में केवल 362 मामले सामने आए, जिसे लेकर अधिकारियों ने संबंधित टीमों को और अधिक सक्रिय अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
निगम की सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 1604 मामलों में से 1542 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई। ये वे उपभोक्ता थे जिन्होंने जुर्माना जमा नहीं किया या नोटिस के बावजूद नियमों की अनदेखी की।

वर्जन:
वर्ष 2025 में चलाए गए अभियान सबसे अधिक मामले पकड़े गए हैं। आमजन बिजली चोरी से दूर रहें और कहीं भी चोरी की जानकारी मिलने पर निगम को सूचित करें।-जोगेंद्र सिंह हुड्डा, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed