{"_id":"64402f9feb9b8aade206bd86","slug":"filtered-water-supply-in-the-city-sewerage-water-getting-mixed-due-to-fault-in-old-lines-narnol-news-c-17-1-127941-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में फिल्टर कर पानी हो रहा सप्लाई, पुरानी लाइनों में फाल्ट से सीवरेज का पानी हो रहा मिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में फिल्टर कर पानी हो रहा सप्लाई, पुरानी लाइनों में फाल्ट से सीवरेज का पानी हो रहा मिक्स
Wed, 19 Apr 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 19 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर में पेयजल व्यवस्था नहरी पानी पर आधारित है। नहर से आने वाले पानी को फिल्टर करने के लिए लहरोदा गांव में आरओ प्लांट लगाया हुआ है जहां से आगे जलघरों में सप्लाई होता है। करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी शहर की कई काॅलोनियों में सीवरेज युक्त पानी आ रहा है। इसका मुख्य कारण पेयजल और सीवरेज लाइनों का पुराना होना या फिर उनका लीकेज होना है। पेयजल लाइनों के लीकेज होने की वजह से गंदा व सीवरेज युक्त पानी पेयजल की लाइनों के साथ मिल जाता है। इस कारण घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। शिकायत करने के बावजूद जन स्वास्थ्य विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। शहर की गली मनिहारन, मिश्रवाडा, नई बस्ती, माली टिब्बा, पुरानी सराय, वार्ड नंबर-3 में कई जगह पर गंदा पानी आ रहा है। गली मनिहारन में पिछले 15 दिन से लगातार गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। उसके बावजूद जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे है हैं।
-जिले में 215 जगहों पर फ्लोराइड और 165 जगहों पर टीडीएस की मात्रा मिली ज्यादा
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की टेस्टिंग लैब ने पिछले वित्त वर्ष में अलग-अलग जगहों से सैंपल लिए। इसमें 215 जगहों पर फ्लोराइड की मात्रा निर्धारित मात्रा से बहुत ज्यादा मिली। इसी प्रकार से 165 जगहों पर टीडीएस की मात्रा बहुत ज्यादा थी। टीडीएस की मात्रा 2100 से लेकर 5200 तक मिली है जबकि यह कम से कम 500 मिलीग्राम होनी चाहिए। इसी प्रकार से फ्लोराइड की मात्रा 1.0 मिलीग्राम होनी चाहिए जबकि यह 6 मिलीग्राम तक मिली है।
15 दिन से आ रहा गंदा पानी
उनकी कालोनी में पिछले 15 दिन से गंदा पानी आ रहा है। इसकी शिकायत भी की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पानी पीने लायक तो दूर कपड़े धोने लायक भी नहीं होता है। सीवरेज की बदबू आती है।
विज्ञापन
-कपिल बोहरा, गली मनिहारन
6 माह से पानी में आ रही गंदगी
पिछले 6 माह से कालोनी में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। बार-बार अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं करवाया गया है। गंदे पानी से बीमारी फैलने के आसार बने हुए हैं।
-यश गोयल एडवोकेट
किस सब डिवीजन में टीडीएस व फ्लोराइड की मात्रा मिली ज्यादा
सब डिवीजन कितने सैंपलों में टीडीएस मिला ज्यादा फ्लोराइड मिला ज्यादा
महेंद्रगढ़ सब डिविजन-1 27 31
महेंद्रगढ़ सब डिविजन-2 44 40
महेंद्रगढ़ सब डिविजन-4 01 03
नारनौल सब डिविजन-1 12 20
नारनौल सब डिविजन-2 28 40
नारनौल सब डिविजन-3 07 10
अटेली सब डिविजन 13 32
कनीना सब डिविजन- 38 40