फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fighting for not removing the motorcycle in front of the shop

Mahendragarh-Narnaul News: दुकान के आगे से मोटरसाइकिल नहीं हटाने पर की मारपीट

Tue, 21 Mar 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fighting for not removing the motorcycle in front of the shop
नारनौल। मोटरसाइकिल को दुकान के आगे से नहीं हटाने पर शराब ठेका संचालक व उसके लड़के द्वारा चालक के साथ मारपीट कर उसकी जेब से दो हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। इस बारे में पीड़ित ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मंढाना निवासी संदीप ने बताया कि वह दूध बेचने का कार्य करता है। गत 5 मार्च की रात्रि करीब दस बजे वह बहादुर सिंह तालाब से महावीर चौक की तरफ जा रहा था। अचानक उसकी मोटरसाइकिल बहादुर सिंह तलाब के पास शराब की दुकान के सामने खराब हो गई। इस पर वह बाइक को ठीक करने लग गया। तभी शराब की दुकान में बैठे मालिक सचिन व उसके लड़के और 2-3 अन्य लोग जो शराब की दुकान में मौजूद थे। जोकि उसे गालियां देने लग गए और मोटरसाइकल को शराब की दुकान से दूर ले जाने के लिए कहा। जब उसने कहा कि अभी हटा रहा हूं तो गुस्सा होकर सचिन, उसका बेटा व दुकान में मौजूद 2-3 अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे शराब की दुकान के अंदर खीचने लगे। इस मारपीट में उन्होंने उसके दूध के कैन भी छीनकर अपने पास रख लिए और उसकी जेब में रखे दो रुपये भी जबरदस्ती निकाल लिए। जब उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए और धीरेंद्र निवासी गांव मंढाना नारनौल और अन्य लोगों ने उसे बचाया। सचिन उसके बेटे व उनके साथ मौजूद 2-3 अन्य लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इलाज करवाने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उक्त सभी के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed