{"_id":"64711333cbbfe2c7fa0b6e46","slug":"fighting-for-not-agreeing-in-the-case-registered-with-the-police-narnol-news-c-196-1-sroh1013-427-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस में दर्ज मामले में राजीनामा नहीं करने पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस में दर्ज मामले में राजीनामा नहीं करने पर की मारपीट
Sat, 27 May 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 27 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस में दर्ज मामले में राजीनामा नहीं करने पर गांव भूगारंका में शिकायतकर्ता के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर जान से धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस संबंध में नांगल चौधरी पुलिस में शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भूगारंका निवासी परमानंद ने बताया कि वीरवार सायं करीब पांच बजे वह अपने घर से अपने खेत में जा रहा था। जब वह नंगली रोड पर सरजीत के मकान से थोड़ा आगे निकला तो उसी समय विनय उर्फ कृष्ण, नवीन उर्फ मिंटू, संदीप उर्फ बोहरा जिन्होंने अपने हाथों में लोहे की राॅड व सरिया व डंडा लिए हुए थे ने उसका रास्ता रोक लिया। वहीं उक्त लोगों ने कहा कि तुमने हमारे खिलाफ जो मुकदमा दर्ज करवाया हुआ है। उसमें राजीनामा कर ले अन्यथा वे उसे व उसके परिवार को जान से खत्म कर देंगे। इस पर उसने राजीनामा नहीं करने की बात कही, जिस पर तीनों तैश में आ गए और उसे व उसके परिवार को जान से भी खत्म करने व उक्त मुकदमा में शिकायतकर्ता शर्मिला देवी व अन्य गवाह को भी खत्म करने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट का शोर सुनकर उसका पुत्र सुंदर सिंह व गांव के अन्य लोग मौका पर आ गए। जिन्हें देखकर उक्त लोग उसे जान से खत्म करने की धमकी देकर मौका से भाग गए। इसके बाद गाड़ी की व्यवस्था करके उसे ईलाज के लिए लेकर जाने लगे तो थोड़ी ही दूर बाद उक्त लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर फिर से आए और गाड़ी के आगे मोटरसाइकिल लगाकर फिर से जान से खत्म करने की मंशा से हमला कर दिया। वहीं गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उसे गाड़ी से खींचकर बाहर निकालकर जान से खत्म करने का प्रयास किया। इसी दौरान मौका पर कुछ और वाहनों के आ जाने से वे उसे छोड़कर मौके से भाग गए। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नारनौल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में लेकर गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।