{"_id":"690508c16607b7131004c04a","slug":"fertilizer-stock-exhausted-only-110-bags-of-dap-distributed-narnol-news-c-196-1-nnl1005-131691-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खाद का स्टॉक खत्म, सिर्फ 110 बैग डीएपी का किया वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खाद का स्टॉक खत्म, सिर्फ 110 बैग डीएपी का किया वितरण
Sat, 01 Nov 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। अनाज मंडी स्थित खाद केंद्र पर शुक्रवार को केवल 110 बैग डीएपी का वितरण किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक खाद का वितरण किया जा चुका था। अब खाद केंद्र पर डीएपी, टीएसपी व यूरिया का स्टॉक शून्य है, जिससे दोपहर बाद खाद वितरण बंद हो गया।
गत 9 दिनों में खाद केंद्र पर केवल डेढ़ दिन खाद का वितरण किया गया है। क्योंकि करीब 7 दिन मशीन अपडेट करवाने में लग गए थे। वीरवार को केंद्र पर उपलब्ध 560 बैग यूरिया व 15 बैग डीएपी का वितरण किया गया था।
क्षेत्र में किसानों के बीच डीएपी की मांग में कमी आई है और अब किसानों के बीच यूरिया की मांग जोर पकड़ने लगी है। जानकारी के अनुसार रबी फसल के दौरान जिले में करीब 31 से 32 हजार मीट्रिक टन यूरिया की मांग बनी रहती है। कृषि विभाग द्वारा उच्च विभाग को करीब 31850 मीट्रिक टन यूरिया की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन
वर्जन :
यूरिया की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए सभी खाद केंद्रों पर आवश्यकता अनुसार खाद की खेप पहुंचाई जा रही है। हमारे पास अभी करीब 7200 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। -संजय, गुणवत्ता नियंंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग, नारनौल।