फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fertilizer shortage due to government's negligence: Yogendra Yadav

सरकार की लापरवाही से बनी खाद की किल्लत: योगेंद्र यादव

Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer shortage due to government's negligence: Yogendra Yadav
मंडी अटेली में किसानों से मिलते यागेंद्र यादव। - फोटो : Narnol
नारनौल/मंडी अटेली। जय किसान आंदोलन के संस्थापक योगेंद्र यादव ने सोमवार को अटेेली व नारनौल की अनाज मंडियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाजरा बिक्री व डीएपी खाद के लिए मंडी में आए किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा लाई गई नई भावांतर योजना के माध्यम से किसानों को प्रति क्विंटल 200 व 300 रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने 5 अक्तूबर को के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस होने वाले नुकसान के बारे में आगाह किया था और सरकार से मांग की थी कि भावांतर मूल्य को 600 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए ताकि किसान को होने वाले नुकसान से किसान को बचाया जा सके।
विज्ञापन

सरसों की बिजाई के समय किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रहा है। जिसके कारण महिलाएं, बुजुर्ग व युवा सभी परेशान है। घर का काम छोड़ कर, खेती का काम छोड़ कर किसान रात में आकर लाइनों में खड़े हो जाते हैं। उसके बाद भी उन्हें खाद नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को अंदाजा था कि कितने डीएपी की जरूरत पड़ेगी। कितना हमारे पास स्टॉक में है। उसके बावजूद सरकार ने ध्यान नहीं दिया। समय पर इम्पोर्ट का ऑर्डर नहीं दिया। आंदोलन के प्रदेश प्रवक्ता संदीप यादव ने बताया कि जय किसान आंदोलन के नेताओं ने सोमवार को रेवाड़ी, कनीना, अटेली, नारनौल मंडी का दौरा किया। मंगलवार को भिवानी की मंडियों का दौरा करेंगे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष युधवीर सिंह अहलवात, राष्ट्रीय अध्यक्ष अविक शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक लंबा सहित जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed