फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fertilizer and seed sellers remained on strike for the second day

Mahendragarh-Narnaul News: खाद-बीज विक्रेता दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे

Tue, 08 Apr 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 08 Apr 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer and seed sellers remained on strike for the second day
फोटो संख्या:-59 कनीना में जिला स्तरीय बैठक को संबंधित करते हुए जिला प्रधान कुलदीप यादव---संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। खाद-बीज विक्रेताओं की मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में सहमति नहीं बनने के कारण दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। महेंद्रगढ़, कनीना व सतनाली क्षेत्र में मंगलवार को भी दुकानें बंद रखी गईं।
विज्ञापन

विक्रेताओं की हड़ताल प्रदेश सरकार के खिलाफ दूसरे दिन भी जारी रही। विक्रेता प्रदेश सरकार द्वारा लागू सीड्स व पेस्टिसाइड्स एक्ट 2025 के विरोध में एकजुट होकर हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। जिले के खाद-बीज विक्रेताओं के अनुसार जब तक प्रदेश सरकार के साथ सहमति नहीं बनेगी उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

खाद-बीज, कीटनाशक विक्रेता एसोसिएशन के जिला प्रधान कुलदीप यादव कनीना ने बताया कि सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून व्यापारियों हित में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि गत सोमवार को भी नारनौल के एक निजी होटल में जिलास्तरीय बैठक की गई थी। देर शाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की बातचीत हुई थी, लेकिन मुख्यमंत्री की ओर से प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन मिला है, लेकिन जब तक ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा तब तक हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे। अब बुधवार को करनाल में एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक होगी जिसमें प्रत्येक जिले से दो-दो प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed