फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Felling of trees a cause of concern, action demanded

Mahendragarh-Narnaul News: पेड़ों की कटाई चिंता का कारण, कार्रवाई की मांग

Wed, 19 Nov 2025 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Felling of trees a cause of concern, action demanded
फोटो  संख्या:-68 कनीना में हरे वृक्षों की कटाई कर ट्रेक्टर ट्राली में लकड़ी ले जाते हुए---स्रोत - फोटो : udhampur news
कनीना। एक ओर सरकार गांव-गांव में मां के नाम एक पेड़ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी कनीना के ग्रामीण क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई का सिलसिला जारी है। मुख्य सड़कों से पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ियों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर बाजार में बिक्री किया जाता है लेकिन वन विभाग व प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सुबह-शाम सड़कों पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, पिकअप वाहन, ऊंट गाड़ियां और अन्य वाहनों में भरकर हरे वृक्ष ले जाए जाते हैं लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी कार्रवाई करने के बजाय खामोश दर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अनिल यादव, नरेंद्र शर्मा, घनश्याम शास्त्री, पूर्व पंच ठाकुर घनश्याम सिंह, प्रदीप चौहान मोहनपुर, विक्रम सिंह, नरेश कुमार, जगबीर सिंह, महेश कुमार, विनय चौहान, योगेंद्र शर्मा, योगेश कुमार का कहना है कि हरे पेड़ों को काटने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर मुख्य सड़कों से इस प्रकार के वाहन आवागमन करते हैं लेकिन वन विभाग व प्रशासन मौन है। वन विभाग व प्रशासन सख्ती बरते तो क्षेत्र में चल रहे हरे पेड़ों की कटाई पर भी रोक लग सकती है।

वहीं इस मामले में उपमंडल अधिकारी कनीना डॉ. जितेंद्र सिंह का कहना है कि इस बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो शीघ्रता से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को इस प्रकार की कार्रवाई के निर्देश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed