फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Father-son arrested in Rahul murder case, search continues for three accused

Mahendragarh-Narnaul News: राहुल हत्या मामले में बाप-बेटे गिरफ्तार, तीन आरोपियों की तलाश जारी

Mon, 10 Jul 2023 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 10 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Father-son arrested in Rahul murder case, search continues for three accused
मंडी अटेली। राजस्थान के गांव ठाठवाडी निवासी राहुल की हत्या कर उसका शव गांव बौचड़िया की बणी में फेंकने के दो आरोपियों गढ़ी रूथल निवासी सुंदर लाल व उसके लड़के प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि राहुल घटना के दिन भी सुंदर लाल के घर आया हुआ था । राहुल और प्रियंका को एक साथ देख लिया था। इसके चलते परिजनों ने राहुल के साथ मारपीट की। मारपीट इतनी ज्यादा हो गई कि राहुल की मौत हो गई। राहुल की मौत होने के बाद उसके शव को दो किलोमीटर दूर बौचड़िया की बणी में सड़क पर फेंक दिया गया। हत्यारों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राहुल का उनकी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था इसी को लेकर वह गढ़ी रूथल आया था। उन्होंने घर पर राहुल के साथ मारपीट करने पर उसकी मौत हो गई। रिमांड के दौरान हत्यारों से मारपीट में प्रयोग किए गए हथियार बरामद करेंगी। वहीं सीआईए टीम अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीम बनाकर जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed