फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Father and son will play the role of Hanuman and Laxman

Mahendragarh-Narnaul News: पिता-पुत्र निभाएंगे निभाएंगे हनुमान और लक्ष्मण का किरदार

Tue, 16 Sep 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 16 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Father and son will play the role of Hanuman and Laxman
महेंद्रगढ़। शहर की प्राचीन श्री हनुमान रामलीला कमेटी के मंचन में इस बार पिता-पुत्र एक साथ दो किरदारों में नजर आएंगे। 13 सालों से हनुमान का किरदार निभाने वाले 46 वर्षीय कमल सैनी के साथ दस वर्षीय पुत्र तनिष्क सैनी बाल लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


कमेटी में दस सालों से भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले रेबिन गौरा हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीटेक कर रहे हैं। वहीं लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले शिवा सैनी का हाल ही में आईटीआई में कनिष्ठ अनुदेशक के पद पर चयन हुआ है। 1970 से लगातार मंचन होता आया है। इस बार शिव तलहटी का दृश्य आधुनिक तकनीक के सहारे किया जाएगा।
विज्ञापन

---
1970 में हुए पहले मंचन की शुरूआत एक टेंट के पर्दे व दो तख्तों से हुई थी। वर्तमान में 70 कलाकार भूमिका निभा रहे हैं। इस बार 20 सितंबर से दो अक्तूबर तक मंचन किया जाएगा। मंचन में प्रयोग होने वाले पुतलों से लेकर सभी सामग्री स्थानीय कलाकार अपने हाथों से तैयार करते हैं। 13 दिन के मंचन से पूर्व सभी कलाकार नशे से दूर रहने का संकल्प लेते हैं। - जितेंद्र चौधरी, श्रीहनुमान रामलीला कमेटी के संरक्षक एवं वरिष्ठ कलाकार
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
15 साल की उम्र से ही मंचन से जुड़ा था। पहली बार में ही भगवान श्रीराम का किरदार निभाया था। अब दसवीं बार श्रीराम का किरदार निभाएंगे। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बीटेक (तृतीय वर्ष) कर रहे हैं। भगवान श्रीराम के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए हर वर्ष 13 दिवसीय मंचन किया जाता है। - रेबिन गौराश्रीराम का किरदार निभाने वाले
-------------
10 साल की उम्र में ही बाल लक्ष्मण का किरदार निभाया था। वर्ष 2016 में जब लक्ष्मण मेघनाद संवाद चल रहा था तो बीच में ब्रेक के दौरान पता चला कि आईटीआई प्लंबर ट्रेड में जिलेभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। वर्ष 2018 में मंचन के दौरान ही सूचना मिली थी कि सीटीआई चेन्नई में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में चयन राजस्थान आईटीआई में कनिष्ट अनुदेश के रूप में हुआ है। उम्मीद है नियुक्ति भी मंचन के दौरान ही मिल जाएगी। - शिवा सैनी, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले
--------------
13 सालों के दौरान हनुमान जी के किरदार को निभाया है। इस बार उसका बेटा तनिष्क भी बाल लक्ष्मण का किरदार निभाएगा। कमेटी इस बार मंचन के दौरान नशे पर विशेष प्रस्तुतियां देने जा रही है। इस रामलीला की विशेषता है कि सभी साजोसामान स्वयं कमेटी के कलाकारों की ओर से किया जाता है।- कमल सैनी, श्रीहनुमान का किरदार निभाने वाले

--------------
रावण का किरदार निभा लोगों को बुराई से अच्छाई की ओर ले जाना ही उद्देश्य है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है। वर्तमान में डाकघर में एजेंट के रूप में कार्यरत हैं। दो साल तक पौलेंड में एक निजी कंपनी में काम किया तो भी सहकर्मियों को भगवान राम के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करते थे। - भूप सिंह, रावण का किरदार निभाने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed