{"_id":"661aebc8b7f50533940d6394","slug":"farmers-wishes-dashed-narnol-news-c-203-1-sroh1012-108805-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसानों के अरमानों पर फिरा पानी
विज्ञापन
बस स्टैंड के वर्कशॉप में तिरपाल से आधी ढकी सरसों।
महेंद्रगढ़। हल्की बूंदाबांदी से शनिवार को महेंद्रगढ़ व सतनाली की मंडियों में सरसों तथा गेहूं भीग गए। दोनों मंडियों में टिनशेड नहीं होने के कारण मार्केट कमेटी की ओर से तिरपाल से उपज को बचाने का प्रयास किया। शनिवार को सतनाली व महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिम्मेदारों की ओर से उपज को भीगने से बचाने के लिए तिरपाल ढके गए, लेकिन पर्याप्त तिरपाल नहीं होने से आधी खरीद भी कवर नहीं हो पाई। हालांकि अभी मौसम विभाग की ओर से 15 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम को ध्यान में रखते हुए भी जिम्मेदारों ने उठान में तेजी नहीं लाई है।
महेंद्रगढ़ की मंडी में यह है खरीद उठान का आंकड़ा
महेंद्रगढ़ मंडी में अभी तक 73,718 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है, जबकि 48824 क्विंटल का उठान हो चुका है तथा 24894 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले पड़ी है। वहीं सतनाली मंडी में अभी तक कुल 61501 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है जबकि उठान 32500 क्विंटल का उठान हो चुका है तथा 29001 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले बैगों में भरकर रखी गई है। सतनाली मंडी में खरीदे गए कुल 2830 क्विंटल गेहूं ज्यों का त्यों मंडी में पड़ा है। दोनों मंडियों में 53895 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले है।
कनीना अनाज मंडी में सरसों खरीद के लिए 15 व 16 का शेड्यूल जारी
कनीना। मंडी में 15 अप्रैल को बागोत, पोता, खैराना, गोमला, मानपुरा, नौताना व भोजावास गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। वहीं 16 अप्रैल को धनौंदा, मोहनपुर, मोडी, मुंडिया खेड़ा, खरकड़ा बास, स्याणा व उच्चत गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
समय पर उठान न होने पर एजेंसी को कारण बताओ नोटिस होगा जारी : उपायुक्त
कनीना। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि रबी फसल की सरकारी खरीद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। एक साथ में अत्यधिक मात्रा में सरसों आने के कारण मंडियों में थोड़ी भीड़ रहती है। सभी किसानों की सरसों खरीदी जाएगी। शनिवार को कनीना तथा महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से सरसों के उठान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संबंधित एसडीएम को मंडियों में फसल के उठान के कार्य की निरंतर निगरानी रखने और उठान कार्य में तेजी लाने को कहा, जिन आढ़तियों के पास लेबर नहीं है उन्हें नोटिस जारी किया जाए। डीसी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई एजेंसी उठान कार्य में देरी करती है तो संबंधित एजेंसी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।