{"_id":"6adba21a912f5a9585075a46","slug":"farmers-staged-a-protest-against-the-power-crisis-narnol-news-c-17-1-rtk1057-942402-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बिजली संकट के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बिजली संकट के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कनीना। क्षेत्र में बृहस्पतिवार से बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। बिजली संकट के विरोध में किसानों, मजदूरों, दुकानदारों, विद्यार्थियों और कारोबारियों ने एसडीएम तथा उपमंडल अधिकारी (बिजली) कनीना के कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने की मांग उठाई और चेतावनी दी कि यदि छह घंटे के भीतर बिजली बहाल नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेंगे।प्रदर्शन का नेतृत्व प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो एवं बसपा नेता अतरलाल तथा रतन सिंह चेयरमैन ने किया।
इस दौरान लोगों ने बिजली आपूर्ति बहाल करो, बिजली विभाग होश में आओ, लोगों की परेशानी दूर करो और शासन-प्रशासन होश में आओ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन में छिथरोली, झाड़ली, सिहोर, धनौंदा, खरकड़ाबास, पाथेड़ा और खेड़ी तलवाना सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अतरलाल ने कहा कि बृहस्पतिवार से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान गेहूं और सरसों की बिजाई के लिए खेतों में पलेवा कर रहे थे।
प्रदर्शन के बाद बसपा नेता अतरलाल के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम जितेंद्र कनीना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करवाने की मांग की गई। एसडीएम ने ज्ञापन को भी सौंपा गया।