फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers should do farming using scientific methods

Mahendragarh-Narnaul News: वैज्ञानिक तरीकों से खेती करें किसान

Sun, 01 Jun 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 01 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers should do farming using scientific methods
फोटो संख्या:59- गांव बुचौली में किसानों को जागरूक करते कृ​षि अ​धिकारी--स्रोत- केविके - फोटो : संवाद
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र ने तीन टीमों का गठन कर विकसित कृषि संकल्प अभियान के चौथे दिन डुलाना, खेड़ा, सुरजनवास, मेघनवास, बुचौली, चितलांग, बसई, आकोदा गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन


गांव बुचौली में मुख्यातिथि डॉ. रमेश कुमार बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी, मत्स्य, बागवानी, इफको, हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र विभागों से कर्मचारियों ने किसानों के कल्याण के लिए भारत सरकार और हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों को खरीफ फसलों विशेषकर बाजरा, कपास, मूंग, ग्वार व तिल की उन्नत कृषि क्रियाओं के बारे जानकारी दी। टीम-1 का नेतृत्व कर रहे जिला विस्तार विशेषज्ञ (पौध रोग) डाॅ. नरेंद्र यादव व जिला विस्तार विशेषज्ञ (गृह विज्ञान) डाॅ. पूनम यादव ने किसानों को खरीफ फसलों के एमएसपी के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने किसानों को परंपरागत खेती से हट कर वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने की सलाह दी। केक, ढोकला, लड्डू, मटर, टिक्की इत्यादि बनाने सीखें। इस कौशल का प्रयोग कर कम कीमत में लघु उद्योग लगाकर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। टीम-2 से जिला विस्तार विशेषज्ञ (मृदा विज्ञान) डॉ. राजपाल यादव ने किसानों को आमदनी बढ़ाने के लिए जल संरक्षण, जैविक खादों तथा उन्नत किस्मों की ओर विशेष ध्यान देना होगा।
उन्होंने मिट्टी के नमूने लेने के तरीके व फसलों में पोटाश तथा अन्य खादों के संतुलित प्रयोग के बारे में बताया। टीम-3 से जिला विस्तार विशेषज्ञ डाॅ. आशीष शिवरान ने किसानों को खरीफ फसलों में बिजाई से पहले खादों के प्रयोग, बिजाई का समय, किस्म, खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. अजय यादव, सुधीर यादव, पारस, रविंद्र, बहराम यादव, पशु पालन व डेयरी विभाग से डाॅ. अशोक कुमार, डाॅ. पुनीत यादव, डाॅ. सुमित सोनी, डाॅ. मधुसुदन, बागवानी विभाग से सांवरमल चौधरी, नवीन, सतीश कुमार, मत्स्य विभाग से सोमदत्त, मंजीत, महेश आिद ने योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed