फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers should bring pearl millet to the mandi strictly according to the schedule: SDM

किसान शेड्यूल अनुसार ही मंडी में लेकर आए बाजरा : एसडीएम

Wed, 14 Oct 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers should bring pearl millet to the mandi strictly according to the schedule: SDM

विज्ञापन
महेंद्रगढ़। एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ और सतनाली अनाज मंडियों में बाजरा खरीद की समीक्षा की। उन्होंने मार्केट कमेटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को लंबी लाइनों में न लगना पड़े। इसके लिए गांववार शेड्यूल के अनुसार खरीद सुनिश्चित करें और गेट पास व बायोमीट्रिक प्रक्रिया में परेशानी न आने दें।
एसडीएम ने खरीदे गए बाजरे का उठान तेज करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही मंडी में फसल लेकर आएं।
उन्होंने बताया कि सोमवार तक दोनों मंडियों में 72,740 क्विंटल बाजरे की आवक हुई जिसमें से 65,140 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। वहीं, 21,438 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम के अनुसार, सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। फिलहाल निजी खरीद हो रही है और किसानों को 2,300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक भाव मिल रहा है। शेष राशि भावांतर भरपाई योजना के तहत सरकार देगी। सरकार की ओर से 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed