फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers queued for two days to get six bags of fertilizer.

Mahendragarh-Narnaul News: 6 बैग खाद लेने के लिए दो दिन लाइन में लग रहे किसान

Tue, 14 Oct 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers queued for two days to get six bags of fertilizer.
फोटो नंबर-15 नारनौल ​स्थित खाद केंद्र पर खाद प्राप्त करते किसान। संवाद
नारनौल। सरसों की बिजाई से पहले खाद केंद्र किसानों के बीच डीएपी की जबरदस्त मांग बनी हुई है। खाद लेने के लिए किसानों को घंटो लाइन में लगना पड़ रहा है। खाद केंद्र पर वितरण टोकन नंबर जारी किया जाता है जिसके तहत जो किसान लाइन में सबसे आगे होते हैं उनका नंबर पहले आता है। इसलिए किसान अल सुबह ही खाद केंद्र के बाहर खड़े हो जाते हैं ताकि जल्द खाद प्राप्त हो सकें।
विज्ञापन

मंगलवार को भी खाद केंद्र पर सुबह 6 बजे से ही किसान खाद केंद्र पर पहुंच गए और खाद केंद्र सुबह 9 बजे खुलने के बाद टोकन नंबर वितरित किए गए जिसके बाद सुबह करीब 10 बजे खाद वितरण शुरू हुआ। मंगलवार को 200 बैग डीएपी व 100 बैग टीएसपी का वितरण किया गया। अब खाद केंद्र पर 900 बैग डीएपी व 100 बैग टीएसपी वितरण के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

-----------
केवल उन्हें ही खाद दिया जा रहा जिनके नाम बाजरे का पंजीकरण :
करीब एक सप्ताह पहले तक जिन किसानों ने बाजरे का पंजीकरण करवाया हुआ था, उस पंजीकरण की प्रति लेकर खाद केंद्र पहुंच रहे परिजनों को भी खाद दिया जा रहा था। लेकिन पोर्टल अपडेट होने के बाद गत सोमवार से जिनके नाम बाजरे का पंजीकरण है,उन्हें ही खाद दिया जा रहा है परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं। जिस कारण महिला व बुजुर्ग किसानों को भी मजबूरन खाद केंद्र आना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मेरे नाम पर बाजरे का पंजीकरण है, सोमवार को मेरा बेटा खाद लेने आया था लेकिन उसे खाद नहीं दिया गया। मंगलवार को अल सुबह खाद केंद्र पर आ गई ताकि जल्द खाद प्राप्त हो सकें। खाद वितरण से ज्यादा नियम बनाए जा रहे हैं। - किसान कमलेश, गांव बुलावला
---------
मैनें 6 एकड़ क्षेत्र में बाजरे का पंजीकरण करवाया हुआ है और मुझे 6 बैग खाद की आवश्यकता है। मुझे एक बार में केवल 3 बैग ही खाद दिया जा रहा है। जिस कारण मुझे खाद केंद्र के दो चक्कर काटने पड़ रहे हैं। - किसान प्रकाश चंद, गांव मुकंदपुरा

---------
वर्जन :
एक बार में तीन बैग का वितरण इसलिए किया जा रहा है ताकि खाद केंद्र पर पहुंचने वाले सभी किसानों को खाद मिल सके। सभी खाद केंद्रों पर खाद की खेप आवश्यकता अनुसार पहुंचाई जा रही है। -संजय यादव, गुणवत्ता नियंत्रक निरीक्षक, कृषि विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed