{"_id":"619bd946b007f537b362ef96","slug":"farmers-in-queue-for-hours-for-urea-narnol-news-rtk630610894","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया के लिए घंटों लाइन में किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया के लिए घंटों लाइन में किसान
विज्ञापन
मार्केटिंग सोसायटी अटेली में सोमवार को किसानों को कृभको द्वारा यूरिया का वितरण किया गया। किसान यूरिया खाद के लिए सुबह से ही मार्केटिंग सोसायटी कार्यालय के बाहर एकत्रित होने शुरू हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डॉ. संजय कुमार ने किसानों के नाम लिखकर यूरिया का वितरण किया। यूरिया लेने के लिए बुजुर्ग महिलाओं के अलावा बड़ी संख्या में किसान लाइन में लगे रहे।
अटेली मार्केटिंग सोसायटी के प्रबंधक गोकुलचंद दायमा ने बताया कि सीएमएस अटेली, कनीना में 150 एमटी, सीएमएस नारनौल व महेंद्रगढ़ में 100 एमटी तथा पैक्स बवानिया व भोजावास में 150 एमटी, पैक्स दोंगड़ा अहीर व सीहमा में 150 एमटी यूरिया मिला है। कृभको का यूरिया किसान प्राप्त कर सकते हैं। अटेली मार्केटिंग सोसायटी में सोमवार को 6 हजार बैग की आवक हो चुकी है। क्षेत्र में यूरिया की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
बता दें कि डीएपी बिजाई से पूर्व खेत में फसल को मजबूत करने के लिए डाली जाती है तो यूरिया फसल के अंकुरित होने के बाद। इस समय डीएपी की तो खास जरूरत नहीं है, लेकिन यूरिया की सरसों व गेहूं की फसल में डालने के लिए जरूरत है।