फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers given information about natural farming in Bhadaf

Mahendragarh-Narnaul News: भड़फ में किसानों को प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

Fri, 15 Nov 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 15 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers given information about natural farming in Bhadaf
कनीना। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग महेंद्रगढ़ द्वारा उपमंडल के गांव भड़फ में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, खाद कीटनाशकों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एडीओ डॉ. योगेश यादव ने बताया कि प्राकृतिक कृषि जैविक कृषि से भिन्न है, क्योंकि जैविक कृषि में खादों एवं जैविक कीटनाशकों का उपयोग किया जाता है, जबकि प्राकृतिक कृषि में प्रकृति प्रदत्त उत्पादों एवं साधनों का उपयोग किया जाता है। इसमें उत्पादन को प्रकृति की शक्ति माना जाता है तथा कृषि कर्षण क्रिया कम से कम की जाती है। डॉ. मनीषा यादव ने किसानों को कहा कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक खाद, गोबर खाद, जैविक खाद, केचुआ खाद एवं जहरीले कीटनाशक, रासायनिक खरपतवार नाशक, रासायनिक फफूंद नाशक नहीं डालना चाहिए। किसानों की पैदावार का आधा हिस्सा उनके उर्वरक, खाद, कीट एवं रोग नाशकों में चला जाता है।
विज्ञापन

यदि किसान खेती में अधिक मुनाफा या फायदा कमाना चाहता है तो उसे प्राकृतिक खेती की तरफ अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक खेती के उत्पाद जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत के बारे में विस्तार से चर्चा की। डॉ. अरविंद यादव ने बताया जीवामृत गाय के गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन एवं पीपल एवं बरगद के पेड़ के नीचे की मिट्टी से बनाते हैं। यह जीवामृत जब सिंचाई के साथ खेत में प्रयोग किया जाता है, तो भूमि जीवाणुओं की संख्या तीव्र गति से बढ़ती है एवं भूमि के भौतिक, रासायनिक व जैविक गुणों में सुधार होता है। इस दौरान डॉ. महेश कुमार, ओमप्रकाश, कर्मपाल, महावीर, वेद बोहरा, होशियार सिंह, सुमेर सिंह, राजवीर, हरीश कुमार बोहरा, देवदत्त, राजवीर सिंह रविप्रकाश, महेंद्र सिंह, राजकुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed