{"_id":"6515c516e9e94a142d024fd5","slug":"farmers-blocked-rewari-narnaul-road-after-not-getting-token-narnol-news-c-196-1-sroh1013-4824-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: टोकन नहीं मिलने पर किसानों ने रेवाड़ी-नारनौल सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: टोकन नहीं मिलने पर किसानों ने रेवाड़ी-नारनौल सड़क पर लगाया जाम
Thu, 28 Sep 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
अटेली में सड़क पर जाम लगाकर बैठे किसान।
नारनौल/अटेली। जिले में लगातार बाजरे की खरीद की जा रही है। अटेली अनाज मंडी में टोकन न मिलने से परेशान किसानों ने वीरवार को बस स्टैंड के सामने जाम लगा दिया। वहीं जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और टोकन देने शुरू करवाए। इसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया। जाम के कारण नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि बुधवार को टोकन नहीं मिलने के कारण नांगल चौधरी में भी किसानों ने जाम लगाकर विरोध जताया था।
किसान अपनी फसल को लेकर बेचने के लिए सुबह जल्दी ही मंडी में आ रहे हैं, ताकि उनका जल्द नंबर आ जाए और वे अपने अनाज को जल्द बेचकर जा सके। मगर वीरवार को अनाज मंडी में सुबह साढ़े 8 बजे तक भी टोकन देने शुरू नहीं किए गए। जिससे गुस्साए किसानों ने मंडी के बाहर रेवाड़ी-नारनौल मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर जाम कर दिया। बस स्टैंड के सामने लगे इस जाम के चलते आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम के कारण वाहनों की भी लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा 15 मिनट बाद ही जब टोकन जारी करने शुरू करवाए। जिसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया।
मंडी के आस-पास जाम की स्थिति बन रही
सरकार के निर्देशानुसार हैफेड की ओर से मंडियों में बाजरे की खरीद की जा रही है। इसके चलते किसान अपना बाजार बचने के लिए मंडियों में आ रहे हैं। जिस कारण मंडी के आस-पास जाम की स्थिति बन रही है। पिछले दो दिन से मंडियों में अधिक किसान पहुंच रहे हैं, क्योंकि अब हैफेड द्वारा बाजरे की खरीद जा रही है। इस कारण पिछले दो-तीन दिन से मंडियों में किसानों की भीड़ रहने लगी है, जिससे शहर में जाम की स्थिति बन रही है। मंडियों में किसानों की भीड़ आ जाने के कारण देर शाम तक खरीद कार्य जारी रहा।
विज्ञापन
ये हुई मंडियों में खरीद
जिले की छह मंडियों में करीब 26908 क्विंटल बाजरा देर सायं छह बजे तक खरीदा जा रहा था। वीरवार को नारनौल में 6,526.4, नांगल चौधरी में 2,175.74, महेंद्रगढ़ मंडी में 979.71, कनीना मंडी में 7,258.04, अटेली मंडी में 8,146.21 और सतनाली मंडी में 1,822.60 क्विंटल बाजरा सायं छह बजे तक खरीदा जा चुका था। वहीं जिले की ज्यादातर मंडियों में देर सायं तक बाजरे की खरीद जारी थी। इसके साथ अटेली में 3026, महेंद्रगढ़ में 389, कनीना में 2542, नांगल चौधरी में 894, नारनौल में 2605 व सतनाली में 605 किसानों को गेटपास दिया गया।