फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers are promoting organic groundnut farming; cultivation is underway on 35 acres.

Mahendragarh-Narnaul News: किसान दे रहे मूंगफली की जैविक खेती को बढ़ावा, 35 एकड़ में हो रही खेती

Mon, 28 Sep 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farmers are promoting organic groundnut farming; cultivation is underway on 35 acres.
फोटो नंबर- 19 मूंगफली की फसल दिखाती महिला किसान। संवाद
मंडी अटेली। क्षेत्र में किसान अब परंपरागत खेती छोड़कर जैविक मूंगफली की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। किसानों को इस खेती में गेहूं और बाजरे से अधिक मुनाफा होने की उम्मीद है। वर्तमान में लगभग 35 एकड़ भूमि में जैविक मूंगफली की बिजाई की गई है।
विज्ञापन

खेतों में फसल की अच्छी बढ़वार देखकर किसानों में उत्साह है। प्रमोद कुमार, निहाल सिंह, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार और कर्मबीर सिंह जैसे किसान पहली बार जैविक मूंगफली उगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बजाय गोबर की खाद और जैविक दवाइयों का प्रयोग हो रहा है। किसानों का कहना है कि कटाई के बाद ही वास्तविक खर्च और मुनाफा पता चलेगा। हालांकि, फसल की मौजूदा स्थिति बहुत अच्छी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
एक एकड़ भूमि के लिए 6 हजार रुपये का बीज खरीदकर मूंगफली की जैविक बिजाई की है। फसल में जरूरत के अनुसार पानी की सिंचाई की जा रही है। जैविक खेती से जमीन की उर्वरता बनी रहती है और लागत भी कम आती है। फिलहाल फसल अच्छी चल रही है लेकिन इसका लाभ व फायदा पूरी फसल की कटाई के बाद ही पता चल पाएगा।-प्रमोद कुमार, किसान, गांव बिहाली
........
जैविक खेती में लागत कम है और फसल की गुणवत्ता भी प्रभावित नहीं होती। गेहूं व बाजरा की खेती गत तीन साल से जैविक तरीके से कर रहा हूं। इस बार मूंगफली की भी बिजाई जैविक खेती के अनुसार की है और बेहतर पैदावार व मुनाफे की उम्मीद है।-निहाल सिंह, किसान, गांव बिहाली

वर्जन:
क्षेत्र के किसान जैविक खेती को अपना रहे हैं जिससे उन्हें लाभ भी प्राप्त हो रहा है और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी बढ़ रही है। साथ ही जैविक खेती फसल चक्र के लिए भी उपयोगी है।-रजनीश कुमार, खंड कृषि अधिकारी, अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article