फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers are angry over not receiving the price difference amount for millet.

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की भावांतर राशि न मिलने से किसानों में रोष

Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers are angry over not receiving the price difference amount for millet.
कनीना। बाजरे की भावांतर राशि अभी तक नहीं मिलने को लेकर किसानों में असंतोष है। किसानों का कहना है कि सरकार ने खरीफ सीजन के दौरान किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता अतरलाल एडवोकेट ने कृषि कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा को ज्ञापन भेजकर बाजरे की भावांतर राशि किसानों के खातों में भेजने और 575 रुपये से बढ़ाकर इसे 975 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है।
विज्ञापन

कहा कि जिला की अनाज मंडियों में करीब डेढ़ महीने से बाजरे की खरीद जारी है लेकिन अब तक किसानों के खातों में एक रुपये तक की भावांतर राशि नहीं पहुंची है। इससे किसान खाद-बीज और अगली फसल की तैयारी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने 2200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बाजरा खरीदने और 575 रुपये भावांतर राशि देने का ऐलान किया था लेकिन न तो सरकारी खरीद पूरी हुई और न ही किसानों को उनका हक मिला। किसान अपना बाजरा 400 रुपये प्रति क्विंटल कम दर पर बेचने को विवश हैं। चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर किसानों की दोनों मांगे पूरी नहीं की गई तो बसपा किसान पंचायत कर आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed