फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmers and laborers will participate in the Mahapadav organized in Chandigarh

Mahendragarh-Narnaul News: चंडीगढ़ में आयोजित महापड़ाव में शामिल होंगे किसान और मजदूर

Sun, 26 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers and laborers will participate in the Mahapadav organized in Chandigarh
नारनौल। अटेली के गांव चंदपुरा में शनिवार को ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की बैठक हुई। इस दौरान संगठन के जिला सचिव डाॅ. व्रतपाल सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 26 से 28 नवंबर तक चंडीगढ़ में महापड़ाव डाला जाएगा। इसमें जिला के किसान व खेत मजदूर शामिल होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि बाजार तथा कृषि भूमि को प्राइवेट कंपनियों के हवाले करने वाले कानूनों को रद्द कराने की ऐतिहासिक जीत होने पर भी हम न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून नहीं बन पाए हैं। पिछले 9 सालों में बड़े पूंजीपतियों के 14.69 लाख करोड़ रुपये के बैंक कर्ज माफ कर दिए गए हैं, जबकि किसानों से वायदा करने के बाद भी उनके कर्ज माफ नहीं किए हैं।
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि हर सरकारी विभाग को प्राइवेट कंपनियों के हवाले किया जा रहा है। पक्की व सरकारी नौकरियों पर ताला लगा दिया गया है। एआईयूटीयूसी जिला सचिव छाजूराम रावत ने कहा कि मनरेगा के तहत गांव के गरीबों को काम देने से गांवों से शहरों की ओर पलायन रोका जा सकता है। बैठक की अध्यक्षता अभय सिंह ने की। इस अवसर पर एसयूसीआई के जिला सचिव ओमप्रकाश, डाॅ. राजेंद्र प्रसाद खरब, सुरेश चंद व पूर्व पंच राजेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed