{"_id":"660afcaf8d60b6ff690c2743","slug":"farmer-organizations-protest-for-basic-facilities-in-grain-market-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110899-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: किसान संगठनों ने अनाज मंडी में बुनियादी सुविधाओं के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: किसान संगठनों ने अनाज मंडी में बुनियादी सुविधाओं के लिए दिया धरना
Mon, 01 Apr 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। किसान संगठन (ऑल इंडिया किसान) खेत मजदूर संगठन (एआईकेकेएमएस) के तत्वावधान में लोगों ने सोमवार को बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर अनाज मंडी नारनौल में मार्केट कमेटी के समक्ष धरना दिया।
इसमें सरसों खरीद में नमी, खरीद सीमा, पुरानी सरसों व आनलाइन जैसी अनावश्यक शर्तों को हटाकर एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने व अनाज मंडी नारनौल सहित जिला की सभी मंडियों में खाना कैंटिन, शीतल पेय जल व शौचालय सहित बुनियादी सुविधाओं की मांग की। कार्यालय के समक्ष मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर मार्केट कमेटी सचिव विजय सिंह को कृषि व किसान कल्याण मंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए एआईकेकेएमएस जिला प्रधान बलबीर सिंह ने कहा कि सरसों इस इलाके की मुख्य फसल है, लेकिन इसकी खरीद में नमी, खरीद सीमा व आन लाइन पंजीकरण जैसी अनावश्यक शर्तें लगाकर किसान की फसल नहीं खरीदी जा रही तथा नमी, पुरानी सरसों बताकर किसान की फसल सरसों खरीद को रिजेक्ट किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर किसान को अपनी फसल कम दाम में बेचनी पड़ रही है। जिला प्रधान ने कहा कि किसानों की माप तौल जैसी अन्य शिकायत को अधिकारी तत्काल संज्ञान में लेकर समाधान करें। इस अवसर पर भरपूर सिंह सागरपुर, ईश्वर सिंह तोताहेडी, याद राम कोरियावास, रोहतास सिंह, छाजूराम रावत, सीताराम प्रधान, बाबूलाल, सतीश कुमार, राजा राम, महिपाल, गोपीचंद अशोक कुमार, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।