फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmer organizations demonstrated in the mini secretariat

Mahendragarh-Narnaul News: लघु सचिवालय में किसान संगठनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Dec 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 24 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer organizations demonstrated in the mini secretariat
फोटो नंबर-01मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के सदस्य। - फोटो : संवाद
नारनौल। एआईकेकेएमएस और जय किसान संगठन ने लघु सचिवालय में विरोध, प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त कार्यालय के सुपरिटेंडेंट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एआईकेकेएमएस के जिला प्रधान बलबीर सिंह व जय किसान संगठन के कामरेड दलीप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आंदोलनरत देश के किसानों से चर्चा करने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन

इसके बजाय संघर्ष कर रहे किसानों पर आंसू गैस के गोले, रबर की गोलियां, पानी की बौछारों का इस्तेमाल कर लोकतांत्रिक तरीके से शांति पूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों को जेलों में डालकर किसान आंदोलन को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। एआईकेकेएमएस के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने कहा कि नई राष्ट्रीय कृषि बाजार नीति तीन कृषि कानूनों को पिछले दरवाजे से फिर से लागू करने की कारपोरेट एजेंडा की रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में केंद्र की भाजपा सरकार का स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला निजी कंपनियों के स्वार्थ में लिया गया जन विरोधी कदम है। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान सीताराम ने कहा कि भवन निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण प्रक्रिया सरल की जाए। श्रमिकों को दी जाने वाली योजनाओं को योग्य पात्रों को दिया जाए।

प्रदर्शन में बलबीर सिंह, कामरेड दलीप सिंह, अभय सिंह, यादराम कोरियावास, डॉ. व्रतपाल सिंह, शेर सिंह बसीरपुर, छाजूराम रावत, सीताराम, महावीर प्रसाद गोद, हंसराज, सुखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, प्रदीप, रोहित, देवेन्द्र सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed