फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Farmer issuse, civic problem

मुआवजा नहीं बढ़ाया तो 28 जुलाई को किसान करेंगे महापंचायत

Wed, 10 Jul 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer issuse, civic problem
मुआवजे की मांग को लेकर गांव बाघोत में मंगलवार को दूसरे दिन भी किसान संघर्ष समिति महेंद्रगढ़ ने धरना जारी रखा। किसानों ने धरने पर बैठकर नारेबाजी करते हुए पूरा मुआवजा मांगा। किसानों ने कहा कि मांगों को नहीं माना गया तो 28 जुलाई को पूरे हरियाणा की महापंचायत बुलाएंगे।
विज्ञापन

ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने के लिए अधिगृहीत होने वाले जमीन के मुआवजे को लेकर दादरी सहित कई जिलों के किसान आंदोलन की राह पर हैं। रविवार को महापंचायत के महेंद्रगढ़ के किसानों ने भी संघर्ष का रास्ता अपनाया था। सोमवार से किसानों ने गांव बाघोत में धरना शुरू कर दिया। धरने की अध्यक्षता करते हुए एडवोकेट जितेंद्र गुर्जर ने कहा कि किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। किसानों को पूरा मुआवजा नहीं दिया जा रहा। अगर किसानों को उनको हक नहीं दिया गया तो किसान आंदोलन की राह अपनाएंगे। कुछ लोग आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बारे में सभी किसान सामूहिक तौर पर फैसला लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया नारनौल से इस्लाईमाबाद (कुरुक्षेत्र) तक ग्रीन कॉरिडोर आठ जिलों से गुजरेगा। महेंद्रगढ़ को छोड़कर अन्य सात जिलों की अवार्ड राशि केंद्र सरकार ने बढ़ा दी। अन्य जिलों में किसानों की अवार्ड राशि कम से कम 20 लाख रुपये बढ़ाई है। महेंद्रगढ़ के किसानों के साथ इस मामले में भेदभाव हुआ है। जब सात जिलों के किसानों की अवार्ड राशि रिवाइज हो सकती है तो महेंद्रगढ़ के किसानों की क्यों नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक इन किसानों को बाकी सात जिलों की तर्ज पर मुआवजा राशि नहीं देती है, तब तक उनका अनिश्चित कालीन आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed