फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   farmar,grain market,schedule

जिले की छह अनाज मंडियों में एक अक्तूबर से होगी बाजरे की खरीद, शेड्यूल जारी

Sat, 28 Sep 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
farmar,grain market,schedule
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी - फोटो : Narnol
प्रशासन ने एक अक्तूबर से होने वाली बाजरे की सरकारी खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया है। अभी एक से 15 अक्तूबर तक की खरीद का शेड्यूल दिया गया है। इसमें 6 और 13 अक्तूबर को रविवार के अवकाश के चलते खरीद नहीं होगी। जिले की छह अनाज मंडियों महेंद्रगढ़, नारनौल, अटेली, नांगल चौधरी, कनीना, सतनाली में बाजरे की खरीद होगी। बाजरा 2 हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदा जाएगा। महेंद्रगढ़ जिले में करीब 53 हजार किसानों ने बाजरा बेचने के लिए अपना पंजीकरण कराया हुआ है।
विज्ञापन

मार्केट में बाजरे का भाव 1300 से 1400 रुपये प्रति क्विंटल है। केंद्र सरकार ने बाजरे का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2000 रुपये तय किया है। इस कारण किसान अभी अनाज मंडियों में बाजरा नहीं ला रहे हैं। किसानों को सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार है। सरकार की ओर से एक अक्तूबर से खरीद शुरू करने का एलान किया गया है। जिसके लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। महेंद्रगढ़ जिले की छह अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद होगी। सोमवार से शनिवार तक सरकारी खरीद रहेगी। रविवार को अवकाश के दिन बाजरा खरीद बंद रहेगी। बाजरा खरीद के लिए मार्केट कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक किसान से एक दिन में आठ क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से बाजरा ही खरीदा जाएगा। ऐसे में एक किसान 40 क्विंटल से अधिक बाजरा नहीं बेच सकता। अगर किसी किसान के पास इससे अधिक बाजरा होगा तो उसे दूसरी बारी का इंतजार करना होगा। दूसरा शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। किसानों को यह भी जान लेना होगा कि पंजीकरण कराने वाले किसानों का बाजरा ही खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

सात दिन में पैसा आएगा खाते में
किसान को बाजरा बेचने के समय अपना बैंक खाता, आईएफएससी कोड देना होगा। जिसके आधार पर किसानों को भुगतान किया जाएगा। किसानों को एक सप्ताह में उसके बैंक खाते में बाजरा की फसल का भुगतान किया जाएगा। अगर इससे देरी हुई तो किसान को 12 प्रतिशत से हिसाब से ब्याज भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी मंडी में नहीं पहुंचा बारदाना
मंडी में अभी बारदाना नहीं पहुंचा है। खरीद एजेंसी अगले तीन दिन में बारदाना का प्रबंध करेंगी। एक अक्तूबर से खरीद शुरू होने पर बारदाना मंडी तक पहुंचेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड बाजरे की खरीद के लिए नियुक्त की जाएंगी। जो अपने अपने लक्ष्य के अनुसार बाजरा खरीदेंगे।
दिनांक गांव अनाज मंडी
1 अक्तूबर रघुनाथपुरा, थाना, हसनपुर नई अनाज मंडी नारनौल
2 अक्तूबर कुलताजपुर, खटोटी, खटोटी कला नई अनाज मंडी नारनौल
3 अक्तूबर धरसुं, मंडलाना, दौचाना नई अनाज मंडी नारनौल
4 अक्तूबर हाजीपुर, आजमनगर, बदोपुर नई अनाज मंडी नारनौल
5 अक्तूबर इन गांव के चूक गए किसान नई अनाज मंडी नारनौल
7 अक्तूबर बलाहा कलां, बलाहा खुर्द, भांकरी नई अनाज मंडी नारनौल
8अक्तूबर बङकोदा, बांस किरारोद, निवाजनगर नई अनाज मंडी नारनौल
9 अक्तूबर दनचौली, कारोली, मारोली नई अनाज मंडी नारनौल
10 अक्तूबर बड़गांव, लहरोदा, हुडिना नई अनाज मंडी नारनौल
11 अक्तूबर महरमपुर, मखसूसपुर, गहली नई अनाज मंडी नारनौल
12 अक्तूबर इन गांव के चूक गए किसान नई अनाज मंडी नारनौल
14 अक्तूबर कोजींदा, पटिकरा, फैजलीपुर नई अनाज मंडी नारनौल
15 अक्तूबर सलुनी, नीरपुर, मेई नई अनाज मंडी नारनौल
नांगल चौधरी मंडी मंडी का शेड्यूल
एक अक्तूबर को पवेरा, नापला, रोपड़ सराय, दो अक्तूबर को नांगल चौधरी, नांगल कालीया, मोमनपुर, तीन अक्तूबर को बामणवास खेता, दोस्तपुर, भेडंटी, चार अक्तूबर को लूजोता, मोरुंड, मेघोत बिंजा के किसान फसल बेच सकेंगे। इन गांव के चूक गए किसान 5 अक्तूबर को फसल बेच सकेंगे। 7 अक्तूबर को बिगोपुर, पांचनोता, मूसनोता, 8 अक्तूबर को भूगांरका, शिमली, चैकमलिकपुर, 9 अक्तूबर भोजावास, छापड़ा बिबिपुर, आंतरी,10 अक्तूबर को गांवड़ी जांट, छिलरो, गोलवा,11 को खातौली अहीर, धोलेड़ा, कमानियां के किसान फसल बेच सकेंगे। 12 अक्तूबर को इन गांव के चूक गए किसान फसल बेच सकेंगे।14 अक्तूबर को सैदअलीपुर, शहबाजपुर, रायमलिकपुर, 15 अक्तूबर को जैनपुर, गांगोताना, गडवा(नेहरु नगर) के किसान फसल बेच सकेंगे।
अनाज मंडी कनीना का शेड्यूल
एक अक्तूबर को उन्हाणी, उच्चत, अगिहार, दो अक्तूबर को तलवाणा, सुंदरह, खैराना, तीन अक्तूबर को पोता, बेवल, कोटिया, 4 अक्तूबर को मुंडिया खेङा, करीरा, खेङी के किसान फसल बेच सकेंगे। इन गांव के चूक गए किसान 5 अक्तूबर को फसल बेच सकेंगे। 7 अक्तूबर को दौंगड़ा अहीर, रामबास, सिहोर, 8 अक्तूबर को नांगल, पाथेङा, 9 अक्तूूबर को बाघोत, भड़फ, गाहड़ा, 10 अक्तूबर को भोजावास, धनौंदा, गोमला, 11 अक्तूबर को चेलावास, छितरोली, दौंगड़ा जाट के किसान फसल बेचेंगे। इन गांवों के चूक गए किसान 12 का आ सकेंगे। 14 अक्तूबर को सेहलंग, स्याणा, पङ़तल,15 अक्तूबर को रसूलपुर, कनीना-।, कनीना-।। के किसान फसल बेच पाएंगे।
मंडी अटेली का शेड्यूल
एक अक्तूबर को अटाली, दुलोठ जाट, सिलारपुर, दो अक्तूबर को गुजरवास, बाछोद, श्यामपुरा, तीन को कुंजपुरा, भीलवाड़ा, खेड़ी, चार अक्तूबर को बिहाली, बजाड़, खोड़ के किसान फसल बेच सकेंगे। पांच अक्तूूबर को इन गांव के चूक गए किसानों का नंबर आएगा। सात अक्तूबर को नाबदरी, रामपुरा, मोहलड़ा, आठ अक्तूबर को नांगल, पृथ्वीपुरा, ताजपुरा, 9 अक्तूबर को अटेली, सैदपुर, बैगपुर, 10 अक्तूबर को तिगरा, भौड़ी, कांटी, 11 अक्तूबर को गोकलपुर, उनींदा, सराय बहादुर के किसानों की फसल खरीदी जाएगी। 12 अक्तूबर को चूक गए किसानों का नंबर आएगा। 14 अक्तूबर को बोचड़िया, हसनपुर, गिरधरपुर तथा 15 अक्तूबर को सलीमपुर, राताकलां, खैरानी की फसल खरीदी जाएगी।
महेंद्रगढ़ अनाज मंडी का शेड्यूल
एक अक्तूबर को आदलपुर, अनावास, बैरावास, अकबरपुर नांगल, दो अक्तूबर को बलायचा, भगड़ाना, बीड़ चितलांग, तीन अक्तूबर को बचीणी, बलाना, गागड़वास, पायगा, चार अक्तूबर को महेंद्रगढ, राठीवास, देवराली, जोनावास, खरकङा के किसानों का शेड्यूल है। इन गांव के चूक गए किसान 5 अक्तूबर को फसल बेच सकेंगे। 7 अक्तूबर को मालङा, बुंदेबाजनगर, सलिमाबाग, मेघनवास,8 अक्तूबर को बसई, छाजियावास, जाटवास,9 अक्तूबर डुलाना, भालखी, धाडोता, कूकसी, नानगवास, रिवासा के किसान फसल बेच सकेंगे। 10 अक्तूबर को उस्मापुर, खुडाना, कुराहवटा, बेरी, पलह, 11 को निहालावास, बवानिया, बचिणी, चामघेङा के किसान फसल बेचने आएंगे। इन गांव के चूकने वाले किसान 12 को फसल बेच पाएंगे। 14 अक्तूबर को बुचौली, चितलांग, झूक, मुड़यान, 15 अक्तूबर को देवास, खेड़ा, सुरजनवास, पालड़ी, पाली के किसानों की फसल खरीदी जाएगी।
सतनाली अनाज मंडी का शेड्यूल
एक अक्तूबर को पथरवा, दो अक्तूबर को ढाणा, बारडा, तीन अक्तूबर को सुरहेती मोडियाना, चार को नांगलमाला के किसानों की खरीद होगी। इन गांवों के चूक गए किसान पांच को फसल बेच पाएंगे। सात अक्तूबर को बासड़ी, बीरसिंहवास, आठ अक्तूबर को सुरेती जाखल, गादड़वास, नौ अक्तूबर को माधोगढ़, डालनवास, 10 अक्तूबर को मंडोला, 11 अक्तूबर को श्यामपुरा के गांवों की फसल खरीदी जाएगी। इन गांवों के चूक गए किसानों का नंबर 12 को आएगा। 14 को सतनाली, 15 को नावा गांवों के किसानों की फसल खरीदी जाएगी।

वर्जन
बाजरा की खरीद का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 15 अक्तूबर तक का शेड्यूल दिया गया है। किसान तय दिन पर अपनी फसल लेकर आएं। खरीद संबंधी तैयारी के लिए मार्केट कमेटी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। एक अक्तूबर से खरीद शुरू हो जाएगी।
- जगदीश शर्मा, डीसी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed