फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Fake ghee business busted in Kanina of Mahendragarh

महेंद्रगढ़: घर में चल रहा था मिलावटी घी का कारोबार, पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मारा छापा

Sun, 08 Jan 2023 05:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/कनीना (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 08 Jan 2023 05:57 PM IST
सार

पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा और भारी मात्रा में घी व सामान बरामद किया। घी की पैकिंग हो रही थी। मौके पर पहुंची टीम ने भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। मौके पर बुलाए अमूल डेयरी के अधिकारियों ने जांच कर नकली घी बताया। 

विज्ञापन
Fake ghee business busted in Kanina of Mahendragarh
घर में चल रहा था मिलावटी घी का कारोबार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कनीना से शनिवार देर रात छापेमारी कर मिलावटी घी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से विभिन्न ब्रांड के रैपर लगे 20 टिन व 15 पेटी अलग-अलग मात्रों में बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार देर रात छापेमारी की कार्रवाई रात तीन बजे तक चली। खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक डॉ. दीपक चौधरी व शहर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मजीत ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। 

विज्ञापन


रेवाड़ी रोड स्थित बीआर होटल के नजदीक नहर के पास एक मकान से करीब चार क्विंटल मिलावटी घी व भारी मात्रा में पैकिंग का सामान बरामद किया है। मंडी की तरफ नहर के पास चमत्कारी माता मंदिर के पास एक मकान में मिलावटी घी बनाने के कारोबार की सूचना पुलिस व खाद्य आपूर्ति विभाग को मिली।
विज्ञापन


सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मजीत व खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक डॉ. दीपक चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम जब कनीना में गोशाला गार्डन के सामने एक मकान में पहुंची तो वहां पर अनिल कुमार नामक व्यक्ति गोशाला में नकली घी पैकिंग करता पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहां पर पुलिस टीम की मौजूदगी में नकली पैकिंग अमूल, पारस, नोवा, सरस के पैक, टिन एवं पाउच मिले। पुलिस टीम ने सारे सामान को जब्त कर लिया। साथ ही डालडा घी एवं रिफाइंड के भरे एवं खाली टिन भी जब्त किए गए एवं अमूल, नोवा, पारस, सरस के नकली ब्रांड के मार्का के रैपर, सीलिंग मशीन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।  

यह सामान हुआ बरामद
इस दौरान वहां पर अमूल के नाम से नकली पैक, 20 टिन एवं चार पेटी 500 ग्राम पैकिंग एवं नोवा की 4 पेटी 1 किलोग्राम, 4 पेटी सरस व 4 पेटी पारस 1 किलोग्राम की जब्त की गई। नकली घी बनाने वाला सामान भट्टी, तीन गैस सिलेंडर भी जब्त किए गए। साथ ही एक सिल्वर का पतीला जिसमें नकली घी मिला।

इस दौरान वहा पर मौजूद दो पंच मशीन, एक जग स्टील, एक मग स्टील, एक छलनी, एक मग प्लास्टिक, एक डंडा लकड़ी भी मिला है। जिस बारे अनिल कुमार से घी बनाने का लाइसेंस व रखने बारे कोई परमिट मांगा गया जो पेश नही कर सका। पुलिस ने मौके से नकली घी का कच्चा माल बरामद किया है। पुलिस ने नकली घी बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अनाज मंडी नहर के पास मिलावटी घी बनाने का कारोबार चल रहा है। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ पहुंचकर मौके पर जांच की गई। जांच के दौरान भारी मात्रा में मिलावटी घी एवं ब्रांडेड कंपनियों के रैपर, पैकेट व अन्य सामान बरामद किया गया। करीब चार क्विंटल घी के टिन के साथ-साथ पैकेट भी बरामद किए गए। - ब्रह्मजीत, शहर थाना प्रभारी कनीना

 
खाद आपूर्ति विभाग को सूचना मिल रही थी कि कनीना क्षेत्र में नकली घी बनाने के कारोबार की सूचना मिल रही थी। पुलिस को सूचना देकर मौके पर छापा मारा गया। मौके से मिले घी व अन्य सामग्री को जब्त किया गया है। विभिन्न प्रकार के पांच सैंपल लेकर लैब भेजे गए हैं। वहीं अमूल डेयरी की तरफ से आए अधिकारियों ने घी व अन्य सामाग्री को नकली घोषित कर दिया। एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। -डॉ. दीपक चौधरी, निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग महेंद्रगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed