{"_id":"5f2312728ebc3e63865e37e1","slug":"fairwell-no-mask-not-follow-social-distance-challan-narnaul-narnol-news-rtk566550755","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदाई पार्टी की फोटो में दिख रहे 23 में से सिर्फ 10 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदाई पार्टी की फोटो में दिख रहे 23 में से सिर्फ 10 के काटे चालान
विज्ञापन
विदाई पार्टी में शामिल लोग। फाइल फोटो
- फोटो : Narnol
नारनौल। नप के एक्सईएन हेमंत कुमार के तबादले पर आयोजित विदाई पार्टी में बिना मास्क लगाए शामिल लोगों में केवल 10 लोगों के चालान काटे है। जबकि, सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो में 23 लोग दिखाई दे रहे हैं। उपायुक्त आरके सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो पर संज्ञान लेते हुए विदाई पार्टी में शामिल कर्मचारियों का मास्क का चालान काटने के आदेश दिये थे।
बता दें कि मंगलवार देर शाम हरियाणा शहरी नगर निकाय विभाग ने नारनौल नगर परिषद के एक्सईएन हेमंत कुमार का नारनौल से गुरुग्राम तबादला का आदेश जारी किया था। आदेशों के बाद बुधवार को एक्सइएन हेमंत कुमार ने यहां से अपना चार्ज छोड़ा तो नारनौल नगर परिषद के सभी अधिकारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया था। विदाई समारोह की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें नप के सभी कर्मचारी बिना मास्क पहने सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते हुए साफ नजर आ रहे हैं। डीसी आरके सिंह ने पार्टी में शामिल सभी लोगों के मास्क के चालान करने के लिए आदेश दिया था। लेकिन दस लोगों के चालान कर खानापूर्ति कर दी। जबकि फोटो में 23 लोग बिना मास्क लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं।
वर्जन
एडीसी ने सचिव और एक्सईएन समेत अन्य दस नप कर्मचारियों का चालान किया है। अन्य आउटसोर्स के कर्मचारी थे। इस बारे में एडीसी ही बता सकते हैं कि दस का ही क्यों चालान हुआ।
विज्ञापन
- अनिल कुमार, सचिव नप नारनौल
वर्जन
फिलहाल 10 लोगों के चालान हुए हैं, अन्य पर भी कार्रवाई की जा रही है। इस बारे में मैं रिकॉर्ड देखने के बाद कुछ बता पाऊंगा।
- डॉ. मुनीश नागपाल, एडीसी