फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Extension of date of admission of PG classes till August 5

Mahendragarh-Narnaul News: पीजी कक्षाओं के दाखिले की तिथि को बढ़ाकर की 5 अगस्त

Tue, 01 Aug 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 01 Aug 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Extension of date of admission of PG classes till August 5
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को एक बार फिर मौका दिया गया है। पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए अंतिम तिथि को बढ़ाकर 05 अगस्त कर दिया गया है। पहले दाखिले की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी विजय यादव ने बताया कि पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए विभाग ने 05 अगस्त तक अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पीजी में अब तक 183 आवेदनों की वेरिफिकेशन हो चुकी है। 32 आवेदन अभी भी लंबित हैं। पीजी कक्षाओं में दो संकायों में 100 सीटें निर्धारित है। उन्होंने बताया कि ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। यूजी कक्षाओं में 1280 सीटों पर 612 सीटों पर दाखिला हो चुका है। 668 सीटें अभी भी रिक्त बची हुई है। 2 अगस्त से यूजी कक्षाओं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 100 रुपये प्रतिदिन जुर्माना लिया जाएगा। यूजी कक्षाओं के लिए विद्यार्थी सुबह 10 से 12 बजे तक आवेदन कर सकता है। दोपहर एक बजे मैरिट सूची जारी की जाएगी। शाम 5 बजे तक विद्यार्थी अपनी फीस जमा करवा सकता है। अगर किसी विद्यार्थी को कोई परेशानी है तो वह दाखिला हेल्प डेस्क पर आकर समस्या का समाधान करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed