फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Expressed anger by playing the flute in front of the buffalo on the fourth day of the protest

Mahendragarh-Narnaul News: धरने के चौथे दिन भैंस के आगे बीन बजाकर जताया रोष

Wed, 14 Aug 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 14 Aug 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Expressed anger by playing the flute in front of the buffalo on the fourth day of the protest
फोटो संख्या: 57 महेंद्रगढ़ धरना स्थल पर भैंस के आगे बीन बजाते लोग---संवाद
महेंद्रगढ़। जिला मुख्यालय व सतनाली को उपमंडल का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहे धरने के चौथे दिन लोगों ने भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार के प्रति रोष जताया। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता कैप्टन लालसिंह बवानियां ने की। ग्राम पंचायतों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने जिला मुख्यालय की मांग को लेकर भैंस के आगे बीन बजाकर रोष जताया। वहीं बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने धरना स्थल पहुंचकर एक दिन वर्क सस्पेंड करने की घोषणा की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि महेंद्रगढ़ सबसे पुराना जिला होने के बाद उन्हें अपने जायज हक के लिए सरकार को जगाना पड़ रहा है, जबकि इस मांग को तो सरकार को बिना मांगे ही पूरी कर देनी चाहिए थी। धरने के संयोजक बलवान फौजी ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बात को भली भांति जान चुकी है कि बिना आंदोलन के प्रदेश सरकार इस मांग को पूरा नहीं करेगी। यदि सरकार समय रहते इस पर तुरंत संज्ञान नहीं लिया गया मजबूरन इस आंदोलन की गति को तेज करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार की ओर से पांच नए जिले बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है, लेकिन इसमें महेंद्रगढ़ में जिला मुख्यालय का कहीं जिक्र तक नहीं है। मंच का संचालन समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने किया। इस दौरान 15 अगस्त वीरवार को धरना स्थल पर महापंचायत का आयोजन कर आगामी रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों ने धरना स्थल पर सौंपे प्रस्ताव
जिला मुख्यालय की मांग को लेकर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के सरपंचों द्वारा लिखित प्रस्ताव संघर्ष समिति को सौंपे गए। लिखित प्रस्ताव के माध्यम से सरपंचों का कहना है कि जिला मुख्यालय महेंद्रगढ़ के लोगों का हक है। विभिन्न गांवों के सरपंचों एवं व उनके प्रतिनिधियों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed