फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Explained the importance of balanced diet and pure drinking water

Mahendragarh-Narnaul News: संतुलित आहार और शुद्ध पेयजल का महत्व बताया

Wed, 23 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 23 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Explained the importance of balanced diet and pure drinking water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। कोरियावास गांव की आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता सुनीता की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा मनाया गया। इस दौरान महिलाओं को संतुलित आहार और शुद्ध पेयजल का महत्व बताया गया।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के खंड संसाधन संयोजक इंद्रजीत ने महिलाओं को संतुलित आहार और पेयजल के महत्व बताया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पेयजल कनेक्शन को नालियों से बाहर रखते हुए उनपर पर टोटी अवश्य लगानी चाहिए ताकि किसी भी तरह दूषित जल और जहरीला जीव पेयजल लाइन में जाकर बीमारी का कारण न बने। आवश्यकता के अनुसार ही जल उपयोग करना चाहिए। जल बर्बाद नहीं करना चाहिए। आज प्रत्येक घर में सर्फ व साबुन के साथ अन्य कैमिकल का प्रयोग भी होता है, जो व्यर्थ बहने वाले जल में मिलकर उसको केमिकल युक्त बना देता है। यही दूषित जल वर्षा के जल संरक्षण में बाधक बनने के साथ जमीन के जल को भी दूषित कर देता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण करने व इसकी गुणवत्ता को बनाए रखने के साथ स्वच्छता को अपनाना चाहिए ताकि सभी के सहयोग से पोषण अभियान को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed