फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Explain the structure of three stages in Civil Services Examination

Mahendragarh-Narnaul News: सिविल सेवा परीक्षा में तीन चरणों की संरचना को समझाई

Sat, 14 Sep 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 14 Sep 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Explain the structure of three stages in Civil Services Examination
फोटो संख्या:69- विशेषज्ञ वक्ता को स्मृति चिह्न भेंट करते विभागीय शिक्षक--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ के समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय व्याख्यान शृंखला का शुक्रवार को समापन किया गया। इसका उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन और प्रेरणा करना है।
विज्ञापन

आयोजन में मुख्य वक्ता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के प्रो. खजान सिंह सांगवान ने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारियों में समाजशास्त्र की भूमिका पर केंद्रित व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि यूपीएससी पाठ्यक्रम का लगभग चालीस प्रतिशत भाग सीधे तौर पर समाजशास्त्र से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विषय की गहरी समझ को प्रशासनिक सेवाओं के लिए आवश्यक बताया। मनु कादियान ने उत्तर लेखन के प्रभावी तरीकों पर प्रकाश डाला और सिविल सेवा परीक्षा की तीन चरणों की संरचना को समझाया। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान जीवंत व्यक्तित्व बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजन के अंतिम दिन प्रश्न-उत्तर सत्र आयोजित किया गया जिसमें वैकल्पिक विषय के रूप में समाजशास्त्र, सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट की रणनीतियों और मौलिक विचारधारा के विकास पर चर्चा की गई। आयोजन में डॉ. रीमा गिल, कश्मीरा सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed