{"_id":"68b9eca7fffb806d8d0bc0f1","slug":"exhibition-increases-scientific-understanding-among-children-sunil-dutt-narnol-news-c-196-1-nnl1004-129244-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक समझ बढ़ती है : सुनील दत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक समझ बढ़ती है : सुनील दत्त
Fri, 05 Sep 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 13 खंड स्तरीय पर्यावरणीय विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्य अतिथि।स्रोत संस्था
नारनौल। पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में खंडस्तरीय पर्यावरणीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी संतोष चौहान व खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार भारद्वाज रहे। प्रदर्शनी में 54 मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसमें बच्चों ने पर्यावरण पर आधारित विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। इस प्रदर्शनी का आयोजन नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। इसमें प्राचार्य शीला, विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार, धर्म सिंह व मनीषा का विशेष योगदान रहा।
प्रदर्शनी में प्रोफेसर प्रियंका शर्मा, संतोष यादव व हेमंत शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सुनील दत्त कहा कि प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक समझ बढ़ती है। प्रतियोगिता में प्रथम मॉडल स्मार्ट सिटी वेस्ट मैनेजमेंट निजामपुर स्कूल के छात्र कन्हैया का रहा। दूसरे स्थान पर जैलाफ स्कूल की मनीषा का इनोवेटिव डिजाइन पर आधारित मॉडल रहा।
तीसरे स्थान पर जोरासी स्कूल के छात्र दिवेश का मॉडल जल संरक्षण रहा तथा सांत्वना पुरस्कार कोरिया वास विद्यालय की छात्रा दीपिका ने प्राप्त किया। विजेता टीम जिला स्तर पर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रवक्ता करण सिंह, सुरेंद्र कुमार ,अमित सैनी, एबीआरसी महेंद्र सिंह ,बीआरपी मनीष कुमार अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।