फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Exhibition develops scientific temper: Ashok

प्रदर्शनी से वैज्ञानिक सोच का विकास होता है : अशोक

Wed, 25 Sep 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 25 Sep 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Exhibition develops scientific temper: Ashok
नारनौल। राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर में मंगलवार को खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रदर्शनी में खंड नारनौल के कक्षा 6 से 12 तक के 114 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

टिकाऊ भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विषय को लेकर विभिन्न उप विषयों पर भोजन स्वास्थ्य व सफाई, प्राकृतिक खेती, आपदा प्रबंधन, व्यर्थ प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन, परिवहन और संचार आदि पर बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने सुंदर वर्किंग मॉडलों को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से बच्चों में समस्या के समाधान, वैज्ञानिक सोच और कौशल का विकास होता है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा, अभिव्यक्ति और विषय के प्रति ज्ञान आदि गुणों का विकास होता है। प्रवक्ता धर्म सिंह ने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक तरीकों से समस्याओं का हल निकालने की प्रतिभा का विकास होता है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक उप विषय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बाल वैज्ञानिक जिला स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेंगे। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान लकी, तावनेश, हर्षित, गितांक, चिराग, ज्योति, भाव्या, द्वितीय स्थान शाहिल, भूमिका, कनिका, देवांशी, इशिका, नेहा तथा तृतीय स्थान दिपिका, पलक, चेतन, यशू, दिव्या, कुनाल व चेताली ने प्राप्त किया। इस अवसर पर रामकुमार, अशोक, राजेश व जगदीप आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed