फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Examination of disabled people is not being done since last one year, have to go to Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: एक साल से नहीं हो रही दिव्यांगों की जांच, जाना पड़ रहा नारनौल

Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Examination of disabled people is not being done since last one year, have to go to Narnaul
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में लगने वाला साप्ताहिक दिव्यांग शिविर एक साल से बंद है। यहां दिव्यांग आते हैं और चक्कर लगाकर चले जाते हैं। लोगों ने अस्पताल में सप्ताह में दो दिन दिव्यांग शिविर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ क्षेत्र से जुड़े सतनाली, आकोदा, सेहलंग, कनीना सहित अन्य सैकड़ों गांवों के दिव्यांग को प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पूछताछ कर निराश होकर लौट जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सप्ताह में एक दिन मंगलवार को दिव्यांग शिविर लगाने के लिए 3 अक्तूबर 2023 को आर्डर आया था। तब से जनवरी 2024 तक नियमित कैंप चलता रहा, लेकिन महज तीन माह बाद ही इस कैंप को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

दिव्यांग कैंप लगाने के लिए नागरिक अस्पताल में ऑर्थों स्पेशलिस्ट हैं। इसके अलावा भी अन्य कुछ सुविधाएं है जो कैंप के लिए आवश्यक हैं। विभाग यहां पर कुछ ओर सुविधाएं बढ़ाकर दिव्यांगों की परेशानियों का समाधान कर सकता है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि महेंद्रगढ़ अस्पताल में कैंप के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाकर यहां पर कैंप शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------



- वर्जन:
जब दिव्यांगों के डिजिटल कार्ड बनाए गए थे तो उस समय महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में विशेष शिविर लगाए गए थे, लेकिन कुछ समय से दिव्यांगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए केवल नारनौल में ही शिविर लगाया जा रहा है, लेकिन जल्द ही सप्ताह में एक बार महेंद्रगढ़ में भी कैंप शुरू करने का प्रयास किया जाएगा।- डॉ. नवीन, कार्यकारी सीएमओ स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed