फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   exam, police alert, education, narnaul

नकल रहित परीक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

Thu, 16 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 16 Jun 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा नकल मुक्त और शांति पूर्वक तरीके से करवाने के लिए प्रशासन और  पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। पात्रता परीक्षा के मद्देनजर जिले में 2 डीएसपी सहित 427 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हमीद अख्तर ने 18 जून को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 3 को नकल रहित करवाने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस के कड़े प्रबंध किए है। उन्होंने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए 3 रिजर्व अतिरिक्त पुलिस फोर्स रेवाड़ी व पलवल जिले से भी बुलाई गई है। परीक्षा के दिन कुल 2 डीएसपी सहित 427 पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट द्वारा 18 जून को सभी परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर एरिया में धारा 144  लागू रहने के आदेश जारी किये है।
विज्ञापन


पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 25 परीक्षा केंद्र
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 3 के लिए कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसमें 14 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। नारनौल शहर में 7 स्थानों पर 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है, जबकि महेंद्रगढ़ में 5 स्थानों पर 9 परीक्षा केंद्र, कनीना व सतनाली में एक-एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दस पुलिस कर्मी होंगे तैनात
पात्रता परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी परीक्षा के निर्धारित समय से 2 घंटे पहले 12 बजे ही अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात होंगे। जहां परीक्षा होनी है उन प्रत्येक स्कूलों पर करीब 10 पुलिस कर्मचारी 2 महिला पुलिस कर्मचारी तैनात होंगे। इन 14 स्कूलों में ड्यूटी के लिए जिले के 2 डीएसपी भी तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्र पर तैनात ड्यूटी इंचार्ज ड्यूटी के समय अपने साथ वाकी टाकी वायलेस सेट भी साथ रखेंगे।

अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम होगा स्थापित
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती के अलावा अलग से एक अस्थायी पुलिस कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम में 2 पुलिस कर्मचाडिरयों की तैनाती की गई है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार परेशानी आती है, तो वे इसकी सूचना तुरंत इस पुलिस कंट्रोल रूम को बताएगा। कंट्रोल रूप यह सूचना तुरंत उक्त परीक्षा केंद्र पर तैनात ड्यूटी इंचार्ज देगा।

घोड़ो पर भी तैनात रहेगी पुलिस
पात्रता परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए खुले कालेजों व स्कूलों में जहां चार दीवारी नहीं है। ऐसी जगह पर घोड़ा पुलिस भी तैनात रहेगी। किसी प्रकार से यातायात व्यवस्था बाधित न हो इस के लिए ट्रैफिक पुलिस को सख्त आदेश दिए गए है।


परीक्षा के तहत जिले में लगेंगे 15 अस्थायी नाके
परीक्षा के दिन जिले में 15 अस्थायी पुलिस नाके भी लगाए जाएंगे। जिसमें 8 नाके नारनौल और 7 नाके महेंद्रगढ़ में लगेंगे। इसमें नारनौल बस स्टैंड, महावीर चौक, हीरो ोंडा चौक, राजीव चौक, मेहता चौक, बाई पास नांगल चौधरी रोड व नीरपुर में लगाए जाएंगे। वहीं महेंद्रगढ़ में बस स्टैंड, सतनाली मोड़, मसानी चौक, ब्रह्मदेव चौक, राव तुला राम चौक, टी प्वाइंट केंची होटल के पास नाके रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed