{"_id":"6695680305f17460950e0f35","slug":"ex-servicemen-raised-demand-for-construction-of-proposed-martyr-memorials-in-the-district-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110768-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व सैनिकों ने जिले के प्रस्तावित शहीद स्मारकों के निर्माण की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पूर्व सैनिकों ने जिले के प्रस्तावित शहीद स्मारकों के निर्माण की उठाई मांग
Mon, 15 Jul 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 15 Jul 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में बठक करते भूतपूर्व सैनिक--स्रोत--स्वयं
महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला के मुख्य सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ के अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया कि अध्यक्ष ने सुझाव रखा की महीने में एक बार पहली तारीख को अलग-अलग गांव में जाकर पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं की पेंशन संबंधी समस्याएं और सरकार द्वारा मिलने वाले सुविधाओं से अवगत कराया जाए। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। पूर्व सैनिकों ने जिले के प्रस्तावित शहीद स्मारकों के निर्माण की भी मांग उठाई है।
बैठक के पश्चात पहले से निर्धारित मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव के निवास पर जाकर समस्त कार्यकारिणी ने उन्हें मंत्री पद की बधाई दी। शहीदों को दी जाने वाली सहायता राशि 50 लाख से एक करोड़ करने के लिए विधानसभा में आपने बात रखी। वह प्रस्ताव विधानसभा में पास हुआ इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया। मंत्री ने भी समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।
भूतपूर्व सैनिक विकास संघ महेंद्रगढ़ के प्रधान सूबेदार रामस्वरूप यादव ने संघ की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया व पहले से प्रस्तावित शहीद स्मारक हुड्डा पार्क महेंद्रगढ़ में बनने के लिए ज्ञापन दिया। राज्य मंत्री सिंचाई डॉ.अभय सिंह यादव ने कहा कि यदि महेंद्रगढ़ में शहीद स्मारक बनता है तो यहां के नवयुवकों को देश रक्षा की सेवाओं में जाने की प्रेरणा मिलेगी। बैठक में उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा, कप्तान सुरेंद्र सिंह, महासचिव सूबेदार ब्रह्मदेव आर्य, कोषाध्यक्ष सूबेदार हवा सिंह, कप्तान सजन सिंह, सूबेदार मेजर रामसिंह युद्धवीर सिंह, सूबेदार होशियार सिंह, हरपाल सिंह, वासुदेव, नायक सूबेदार सोमवीर सिंह, सह सचिव हवलदार भागमल मौजूद रहे।