फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   evlopment

शहर में 26 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Sun, 04 Aug 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
evlopment
विधानसभा चुनाव से पहले शहर में विकास कार्य को सिरे चढ़ाने में नप जुट गया है। नप ने शहर के विभिन्न कार्यों के लिए 26 करोड़ रुपये का स्टीमेट तैयार कर रहा है। इसमें शहर की प्रमुख सड़के, ड्रेनेज, पार्क व स्ट्रीट लाइट समेत अन्य कार्य शामिल है।
विज्ञापन

नप की चेयरपर्सन भारती सैनी ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों का स्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इसमें सुभाष पार्क को विकसित करने और एक व्यायामशाला बनाने की भी योजना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रोजेक्ट सीएम घोषणा में शामिल थे। इसके लिए इंजीनियरिंग विंग ने सभी सड़कों का लगभग स्टीमेट तैयार कर लिया है। इसके बाद इसे शहरी निकाय विभाग को स्वीकृत के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वीकृत मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया जारी की जाएगी। सैनी ने कहा कि चुनाव से पहले सभी कार्यों को शुरू कराने की योजना है। नप के कार्यकारी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि इसमें शहर की सभी प्रमुख सड़कों को शामिल किया गया है। इसमें सड़कों के चौड़ी करण, फुटपाथ और स्ट्रीट लाइट समेत अन्य कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि शहर की आउटर की सड़क कम चौड़ी है, ऐसे में जाम की समस्या रहती है। दूसरा इन सड़कों पर सही तरीके से स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरो होंडा चौक से सिंघाडा बाईपास तक 2.5 करोड़, सीआईए से जलमहल रोड 50 लाख, अस्पताल से अग्रसेन चौक तक 50 लाख, महावीर चौक से महेंद्रगढ़ रोड पर 100 लाख, वार्ड एक से 25 तक में ड्रेनेज के निर्माण पर 2.5 करोड़ रुपये, नांगल चौधरी रोड पर 70 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा रेवाड़ी रोड पर टाइल्स लगाने, आईटीआई रोड समेत अन्य प्रमुख सड़कों के चौड़ा करने व स्ट्रीट लाइट लगाने समेत अन्य कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed