फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Every fourth working person after the age of 40 suffers from spine pain.

Mahendragarh-Narnaul News: 40 की उम्र के बाद हर चौथा नौकरीपेशा रीढ़ में दर्द से परेशान

Wed, 16 Oct 2024 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Every fourth working person after the age of 40 suffers from spine pain.
फोटो संख्या:80- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़--संवाद
महेंद्रगढ़। 40 की उम्र क बाद हर चौथा नौकरी पेशा करने वाला व्यक्ति रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान है। नागरिक अस्पताल में हर माह 300 लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। घटते शारीरिक श्रम, अनियमित दिनचर्या व खानपान से लगातार बीमारी बढ़ रही है। यह बीमारी नौकरी पेशा करने वाले लागों को अधिक हो रही है। कमर दर्द की समस्या व घटते शारीरिक श्रम मुख्य कारण है। लगातार हड्डी विभाग में ओपीडी का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। प्रति माह नागरिक अस्पताल में कमर दर्द व रीढ की हड्डी से संबंधित परेशानियां लेकर 300 ओपीडी हो रही हैं। हड्डी विभाग में दो विशेषज्ञ चिकित्सकों व एक सहायक की तैनाती के बाद यहां हालातों में काफी सुधार हुआ है। चिकित्सकों द्वारा कमर दर्द, रीढ़ की हड्डी दर्द के रोगियों के लिए अस्पताल में अनेक सुविधाएं भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


- लंबी बैठक व मोटापे ने बढ़ा दिया है दर्द
वर्तमान समय में जीवनशैली में बड़े बदलाव आए हैं। लगातार शारीरिक श्रम घट रहा है और मानव सुविधाभोगी बन रहा है। 40 की उम्र के बाद हर चौथा व्यक्ति कमर या रीढ की हड्डी से संबंधित दर्द से परेशान है। नौकरीपेशा लोग लगातार लंबे समय तक कुर्सी पर बैठे रहते हैं, जिसके कारण रीढ़ की हड्डी का दर्द व कमर दर्द बढ़ने लगता है। नागरिक अस्पताल में आने वाले अधिकांश मामलों में वह लोग शामिल होते हैं, जो शारीरिक श्रम से दूर हैं तथा लंबे समय तक कुर्सी पर बैठकर काम करते हैं। साथ ही अनियमित खानपान व दिनचर्या भी इस समस्या को बढ़ाने में अह्म है। नियमित रूप से शारीरिक श्रम, खानपान में शुद्धता, योगाभ्यास से भी काफी हद तक इससे बच सकते हैं।
विज्ञापन

-डॉ. अमित शर्मा, ओर्थो मेडिकल अधिकारी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed